Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नवादा में बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, पांचू गढ़ के युवक की गोली मारकर हत्या, हिसुआ-नवादा पथ जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नवादा में बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, पांचू गढ़ के युवक की गोली मारकर हत्या, हिसुआ-नवादा पथ जाम

नवादा में बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, पांचू गढ़ के युवक की गोली मारकर हत्या, हिसुआ-नवादा पथ जाम

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 2, 2026 1:23 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
नवादा के हिसुआ में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस
नवादा के हिसुआ में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस
साझा करें

बिहारशरीफ: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक सटने को लेकर हुए विवाद के बाद दर्जनों हथियारबंद अपराधियों ने पांचू गढ़ मुहल्ले में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 22 वर्षीय युवक प्रणय कुमार भारती की मौत हो गई, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप की है। बताया जा रहा है कि वहां किसी वाहन में बाइक सटने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही देर बाद बगोदर ग्राम के बताए जा रहे दो दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर चार पहिया वाहनों से पांचू गढ़ मुहल्ले पहुंचे और उत्पात मचाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने मुहल्ले में पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पांचू गढ़ निवासी मनीष भारती के 22 वर्षीय पुत्र प्रणय कुमार भारती को गोली लग गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नवादा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

तीन वाहन जब्त, आक्रोशित लोगों ने किया क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो, एक ब्रेजा कार और एक बुलेट बाइक को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन हमलावरों के ही हैं। जब्ती के दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सभी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाजार बंद, सड़क जाम – तनावपूर्ण स्थिति

घटना के बाद पूरे हिसुआ बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। आक्रोशित लोगों ने हिसुआ में पीएनबी बैंक के समीप हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़े

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपित पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट का विरोध, पूर्व विधायक ने SDM को सौंपा पत्र
भोजपुर में गंगा के तेज बहाव में टूटी पुलिया, 4 हजार की आबादी का संपर्क बाधित
बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री

मृतक के चाचा जैकी कुमार ने आरोप लगाया है कि बगोदर ग्राम के नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन एवं पोचाड़ी डॉन समेत उनके गैंग के दो दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर मुहल्ले में आए थे और फायरिंग की।

इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर छापेमारी कर रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

TAGGED:Bihar Newsनवादानवादा क्राइमहिसुआहिसुआ गोलीकांड
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से कन्या तक का भविष्यफल
अगली ख़बर अकिलपुर पंचायत में गंगा का बढ़ता जलस्तर और मलखाचक में कटाव गंगा के बढ़ते जलस्तर से अकिलपुर में बढ़ी चिंता, मलखाचक में तेज कटाव, सैकड़ों हेक्टेयर फसल जलमग्न

ये भी पढ़ें

गुठनी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपित पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

डेहरी के पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट

पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट का विरोध, पूर्व विधायक ने SDM को सौंपा पत्र

भोजपुर में गंगा के तेज बहाव से टूटी पुलिया

भोजपुर में गंगा के तेज बहाव में टूटी पुलिया, 4 हजार की आबादी का संपर्क बाधित

बिहार में 6 करोड़ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान

बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री

पटना में बढ़ते गंगा जलस्तर के बाद घाटों पर बैरिकेडिंग

पटना में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर, घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव परिचालन पर रोक

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?