Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखण्‍ड - झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 31, 2026 6:51 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
मास्क से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक तैयारी, इन्फ्लूएंजा को लेकर झारखंड अलर्ट
मास्क से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक तैयारी, इन्फ्लूएंजा को लेकर झारखंड अलर्ट
साझा करें

रांची: देश के कई राज्यों दिल्ली, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान में इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों और जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है।

वहीं, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में पूरे राज्य में ILI और SARI मामलों की दैनिक निगरानी की जा रही है। साथ ही इन मामलों की IHIP पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल झारखंड में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात और जागरूकता के जरिए संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

अस्पतालों में कम से कम 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

संक्रमण की संभावित स्थिति से निपटने के लिए राज्य स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू की गई हैं। इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 की जांच सुविधा रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में संभावित एवं संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कम से कम 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

अस्पतालों में PPE किट, N95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, VTM किट, आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन उपकरण और वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है।

ILI और SARI मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

अस्पतालों की OPD में आने वाले ILI यानी सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के साथ-साथ SARI यानी गंभीर श्वसन संक्रमण वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी अस्पतालों में मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण के संभावित प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

बुजुर्ग और छोटे बच्चों को विशेष सावधानी की जरूरत

आम लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्फ्लूएंजा के लक्षण, बचाव और क्या करें-क्या न करें से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है।

आईईसी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. राहुल किशोर सिंह ने बताया कि लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति, 5 वर्ष तक के छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पुरानी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग इन्फ्लूएंजा संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

अस्पतालों को IHIP पोर्टल पर डेटा दर्ज करने का निर्देश

राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को मरीजों से संबंधित डेटा IHIP पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

इससे राज्य में संभावित मामलों की निगरानी और स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। छींकते या खांसते समय रुमाल या कपड़े से मुंह और नाक ढकें। शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें।

इसके अलावा अभिवादन के लिए हाथ मिलाने से बचने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने और गंदे हाथों से बार-बार आंख, नाक और मुंह को नहीं छूने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें।

लक्षण दिखाई देने पर लोगों से तुरंत नजदीकी सदर अस्पताल या सरकारी चिकित्सा संस्थान से संपर्क करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, लक्षणों को लेकर जानकारी या सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

TAGGED:H1N1H3N2Jharkhand Health NewsJharkhand NewsSeasonal Influenza
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 2 गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
अगली ख़बर बेगूसराय कोर्ट ने दो हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला: दो हत्यारों को उम्रकैद, जानलेवा हमले में आरोपी को 10 साल की सजा

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?