Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में सरेआम गुंडागर्दी! यात्री बस पर 10-12 बदमाशों का हमला, चालक-उपचालक को पीटा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नालंदा में सरेआम गुंडागर्दी! यात्री बस पर 10-12 बदमाशों का हमला, चालक-उपचालक को पीटा

नालंदा में सरेआम गुंडागर्दी! यात्री बस पर 10-12 बदमाशों का हमला, चालक-उपचालक को पीटा

अविनाश पांडेय
Last updated: अगस्त 31, 2026 4:10 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
नालंदा में यात्री बस पर 10-12 युवकों के हमले का मामला
नालंदा में यात्री बस पर 10-12 युवकों के हमले का मामला
साझा करें

बिहारशरीफ: नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिहार थाना क्षेत्र में हथियारनुमा लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से लैस बदमाशों ने एक यात्री बस को निशाना बना लिया।

यादव छात्रावास के पास बिहारशरीफ से शेखपुरा जा रही ‘बदौनी’ बस को रोककर 10 से 12 युवकों ने चालक और उपचालक के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ करने के साथ उपचालक से पांच हजार रुपये भी छीन लिए।

सवारी बनकर रुकवाई बस, फिर शुरू कर दी पिटाई

बस चालक नीतीश कुमार के मुताबिक, यादव छात्रावास के पास सड़क किनारे 4-5 युवक खड़े थे। उन्हें सवारी समझकर बस रोकी गई। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने बस की चाबी जबरन निकाल ली। देखते ही देखते वहां 10-12 और युवक पहुंच गए।

इसके बाद लाठी, डंडे और लोहे के पाइप से चालक और उपचालक पर हमला कर दिया गया। पहले उपचालक पप्पू यादव को घेरकर पीटा गया और फिर बस के अंदर चालक नीतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए।

5 हजार रुपये लूटने का भी आरोप

चालक का आरोप है कि डीजल भराने के लिए जेब में रखे 5,000 रुपये भी हमलावरों ने छीन लिए। अचानक हुए हमले से बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक और उपचालक को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज कराया गया।

रक्षाबंधन के विवाद से जुड़ रहे हमले के तार

पूरे मामले में रक्षाबंधन के दिन हुए एक विवाद की बात भी सामने आई है। चालक के अनुसार, उस दिन बस में काफी भीड़ थी और बस नियमित स्टॉपेज से कुछ दूरी पर रुकी थी। इसी बात को लेकर एक यात्री और उसके परिजनों ने चालक-उपचालक के साथ गाली-गलौज की थी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

अब आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के बाद इस हमले को अंजाम दिया गया। हालांकि, हमले की असली वजह और आरोपितों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

नालंदा : CCTV से खुलेगा हमलावरों का राज?

घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के मुताबिक, घायलों को अस्पताल भेजा गया है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि दिनदहाड़े बस रोककर हमला करने वाले ये युवक कौन थे और आखिर किसके इशारे पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया?

TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsBus Driver AttackNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर आज का राशिफल 31 अगस्त 2026 आज का राशिफल 31 अगस्त 2026 – सोमवार को बदल सकता है इन राशियों का भाग्य, धन-करियर में मिलेंगे संकेत
अगली ख़बर हापुड़ गंगा एक्सप्रेसवे पर थार का भीषण सड़क हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कई बार पलटी थार; 4 दोस्तों की मौत, एक घायल

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?