Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: औरंगाबाद शहर में फोकचा दुकानदार की हत्या, चहारदीवारी के अंदर मिला शव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - औरंगाबाद शहर में फोकचा दुकानदार की हत्या, चहारदीवारी के अंदर मिला शव

औरंगाबाद शहर में फोकचा दुकानदार की हत्या, चहारदीवारी के अंदर मिला शव

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 24, 2026 10:50 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
औरंगाबाद में फोकचा दुकानदार की हत्या
औरंगाबाद के शाहपुर मोहल्ले में फोकचा दुकानदार का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
साझा करें
  • शनिवार शाम से लापता था दुकादार, सोमवार सुबह बरामद हुआ शव
  • घटना की जांच कर रही पुलिस, पत्नी का लिया गया बयान

संवाददाता, औरंगाबाद :

शहर के शाहपुर मोहल्ले में राम लखन सिंह यादव कालेज के समीप फोकचा बेचने वाले दुकानदार की हत्या कर शव चहारदीवारी के अंदर खाली पड़ी जमीन में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।

सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की हुई पहचान, पत्नी का लिया बयान

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुकादान की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी फकीरा मेहता (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Dinman Times ads 728-90

दुकानदार की पत्नी रेखा देवी का बयान पुलिस ने लिया है, जिसमें हत्या किए जाने की बात बताई गई है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़े

दरभंगा स्नातक सीट पर राजद के अनिल झा विजयी, सर्वेश कुमार को 4,010 मत से हराया
रोहतास में आठ थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी राज ने जारी किया पदस्थापन आदेश
पटना में क्लिनिक से निकलते ही महिला मेड को गोली, पिलर नंबर 18 के पास वारदात
छपरा कोर्ट में न्यायिक टिकटों की किल्लत, शपथ पत्र से जमानत तक के काम प्रभावित

शनिवार शाम से लापता था दुकानदार

मोहल्ले के नागरिकों और स्वजन के अनुसार फकीरा मेहता ठेला लगाकर फोकचा बेचने का काम करता था। शाहपुर मोहल्ले में कालेज के समीप ही उसका ससुराल था, जबकि वह पोखरा मोहल्ले में अजय मेहता के मकान में किराए पर रहता था।

शनिवार शाम वह जब घर नहीं पहुंचा तो स्वजन उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान मोहल्ले की एक गली में उसका ठेला मिला, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई।

रातभर खोजबीन के बाद मिला शव

स्वजन और स्थानीय लोगों ने पूरी रात आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन फकीरा का पता नहीं चला। सोमवार सुबह चहारदीवारी के अंदर खाली पड़ी जमीन में उसका शव मिला। पुलिस अब घटनास्थल की जांच, स्वजन के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Aurangabad Crime NewsAurangabad NewsBihar Crime NewsBihar News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बेगूसराय में टूटा जमींदारी बांध, 3 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी जमींदारी बांध टूटने से तीन पंचायतों में मचा हाहाकार, घरों में घुसा पानी
अगली ख़बर औरंगाबाद के वास्तु विहार में चार मकानों में चोरी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के घर समेत 4 मकानों में चोरी, एक रात में 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

दरभंगा स्नातक सीट पर अनिल झा विजयी, 4,010 मत से जीत

दरभंगा स्नातक सीट पर राजद के अनिल झा विजयी, सर्वेश कुमार को 4,010 मत से हराया

रोहतास में आठ थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी ने बदली कमान

रोहतास में आठ थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी राज ने जारी किया पदस्थापन आदेश

पटना में महिला मेड को गोली, पिलर 18 के पास वारदात

पटना में क्लिनिक से निकलते ही महिला मेड को गोली, पिलर नंबर 18 के पास वारदात

छपरा कोर्ट में न्यायिक टिकटों की किल्लत, काम प्रभावित

छपरा कोर्ट में न्यायिक टिकटों की किल्लत, शपथ पत्र से जमानत तक के काम प्रभावित

फर्जी सरकारी कागजात गिरोह पर शिकंजा, सारण से गिरफ्तारी

फर्जी सरकारी कागजात बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, सारण से एक आरोपित गिरफ्तार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?