Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सिवान में पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ही गांव के दो बच्चे शामिल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सिवान में पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ही गांव के दो बच्चे शामिल

सिवान में पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ही गांव के दो बच्चे शामिल

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 23, 2026 12:17 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 सप्ताह पहले
सिवान में पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत
सिवान में पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत
साझा करें

सिवान: थाना क्षेत्र के खोदाई बारी गांव में शनिवार शाम पोखरे में नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए। हादसे में तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की पहचान खोदाई बारी निवासी फहीमुद्दीन अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी, मोनू हुसैन के 11 वर्षीय पुत्र तौफीक अहमद और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छाप निवासी इंसाद अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र आदिल अंसारी के रूप में हुई।

जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नहाने गए थे बच्चे

स्वजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब आठ से 10 बच्चे शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के पास जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नहा रहे थे। इसी दौरान इमरान, तौफीक और आदिल गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

बच्चों ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद देखते ही देखते पूरा मोहल्ला मौके पर जुट गया। स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर तीनों बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए गए।

शवों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को घर लेकर चले गए।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

सुबह ही नाना के घर आया था आदिल

स्वजनों ने बताया कि आदिल अंसारी शनिवार सुबह ही अपने नाना के घर खोदाई बारी आया था। शाम को नहाने के दौरान हुए हादसे में उसकी भी जान चली गई। तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।

एक सप्ताह में डूबने से चार मौतें

जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 अगस्त को नदी किनारे स्थित अपने बथान से ढाई वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। उसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने भी की, लेकिन अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है।

खोदाई बारी की इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

TAGGED:बिहार न्यूजसिवानसिवान न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भागलपुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर और निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.10 मीटर, खतरे के निशान से महज 58 सेंटीमीटर दूर; निचले इलाकों में घुसा पानी
अगली ख़बर विजय सिन्हा ने किसानों को खेत से बाजार तक बेहतर सुविधा देने की बात कही खेत से बाजार तक किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा : विजय सिन्हा

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से कन्या तक का भविष्यफल

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?