Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पटना में तिरंगा यात्रा आज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पटना में तिरंगा यात्रा आज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में तिरंगा यात्रा आज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन

Last updated: अगस्त 10, 2026 11:04 पूर्वाह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
पटना में तिरंगा यात्रा आज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन
पटना में तिरंगा यात्रा आज, Photo- Social Media
साझा करें

राजधानी पटना में आज 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यात्रा के पूरे रूट पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। यात्रा मार्ग का देर शाम को अधिकरियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया है। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और इसे तिरंगा थीम पर सजाया गया। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सुबह से लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

तिरंगा यात्रा को लेकर पटना की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्धारित रूट पर सुबह से ही सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

जेपी गंगा पथ में आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित गोलंबर से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट/गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक पर केवल तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को आने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

निजी वाहन फ्रेजर रोड में पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा और डाकबंगला चौराहा से भट्टाचार्या चौक, पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर सेवा/सिटी राइड की बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जाएंगी। पटना सिटी की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन (ऑटो/ई-रिक्शा) मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ में खजांची रोड दक्षिणी तक जा सकेंगे।

इसके अलावा डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। बुद्ध मार्ग समेत शहर की कुछ अन्य प्रमुख सड़कों पर भी यातायात को जरूरत के मुताबिक डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही के लिए भी अलग व्यवस्था की है, ताकि यात्रा के दौरान मुख्य सड़कों पर अतिरिक्त दबाव न बने।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

तिरंगा यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यात्रा के पूरे रूट पर पुलिसकर्मियों के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैरिकेडिंग के जरिए यात्रा के रूट को आम ट्रैफिक से अलग रखने की कोशिश की गई है।

प्रशासन की प्राथमिकता भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखना है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी और परिस्थितियों के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

गांधी मैदान में मेडिकल व्यवस्था भी तैयार

सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा गांधी मैदान के गेट संख्या सात और एक पर दो बेड के अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं। डीपीएम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अस्पतालों में एक पुरुष और एक महिला डॉक्टरों की तैनाती के अलावा पांच-पांच नर्स, सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आपात स्थिति में इस्तेमाल होनेवाली जीवनरक्षक दवाइयां और एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त एंबुलेंसों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी गेट पर स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।

उपलब्ध कराए गए 4 हजार तिरंगे झंडे

यह अभियान के लिए हर प्रखंड को 4 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य इसी राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है।

TAGGED:Bihar NewsPatna NewsPatna Tiranga YatraPatna TrafficTiranga Yatra 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Lok Sabha में 4 बड़े बिल पेश करेगी सरकार केरल का नाम होगा ‘केरलम’? Lok Sabha में 4 बड़े बिल पेश करेगी सरकार
अगली ख़बर झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च आज, हजारों स्टूडेंट्स रांची में जुटे झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च आज, हजारों स्टूडेंट्स रांची में जुटे

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?