Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार?
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखण्‍ड - रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार?

रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार?

Last updated: अगस्त 9, 2026 4:51 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार?
छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, Photo Credit-PTI
साझा करें

रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी है। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के बीच अब सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत का सिलसिला तेज हुआ है। रांची में सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। छात्रों को उम्मीद है कि इस बार उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला निकल सकता है। वहीं, सरकार की ओर से भी गतिरोध खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार CID और CBI जांच की जगह न्यायिक जांच कराने को लेकर भी सरकार के स्तर पर सहमति बनाने की कोशिश हो सकती है। इसके अलावा छात्रों की परीक्षा प्रक्रिया में सुधार से जुड़ी मांगों को भी सरकार मान सकती है।

JPSC में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार के साथ बातचीत जारी

फिलहाल झारखंड सरकार के मंत्रियों और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। रांची में अलग-अलग ग्रुप के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच और देवेंद्र मेहतो ग्रुप प्रमुख हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया स्टुडेंट एसोसिएशन और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच और देवेंद्र मेहतो ग्रुप के प्रतिनिधियों से बात कर रही है।

दो दौर की बातचीत रही असफल

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

सरकार के मंत्रियों ने शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से बात की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। पहले राउंड की बात शुक्रवार रात हुई थी। छात्रों और सरकार की दूसरी वार्ता शनिवार दोपहर में हुई। 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के कॉल से पहले रविवार को हो रही बैठक बेहद अहम है। इसी से आगे की स्टूडेंट्स की रणनीति फाइनल होगी।

विधायक जयराम महतो निर्जला अनशन पर

वहीं विधायक जयराम महतो रविवार सुबह से 24 घंटे के लिए उपवास पर हैं। वह छात्रों के समर्थन में निर्जला अनशन कर रहे हैं। विधायक जयराम महतो रविवार को रांची के पुराने विधानसभा परिसर में छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय निर्जला अनशन कर रहे हैं। यह अनशन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में है।

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

जयराम महतो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में पिछले 15 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल के समर्थन में वह नौ अगस्त को सुबह छह बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे।

उधर, झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसी कड़ी में शनिवार को सरकार की ओर से एक ईमेल आईडी जारी कर छात्रों व अन्य से सुझाव भी मांगे गए हैं।

वार्ता के लिए सरकार की ओर से गठित कमेटी में शामिल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा ने भी प्रस्तावित वार्ता के निर्णायक होने के संकेत दिए हैं। बहरहाल, छात्रों का आंदोलन जारी है।

यह खबर छात्र आंदोलन के लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। झारखंड में छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI और ED से जांच, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा को रद्द करना और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं।

छात्रों का यह आंदोलन मुख्य रूप से झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया, कथित अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा कई साल लगा देते हैं। ऐसे में अगर परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगें तो इसका सीधा असर अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ता है। इसी वजह से छात्र केवल आश्वासन के बजाय व्यवस्था में ठोस बदलाव और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

TAGGED:Jharkhand NewsJharkhand Student ProtestJPSC ProtestJSSC ExamRanchi News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है World Tribal Day 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है World Tribal Day, जानिए इतिहास और महत्व
अगली ख़बर बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?