Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिहार RJD में बड़ा बदलाव, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश से पंचायत तक संगठन भंग
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बिहार RJD में बड़ा बदलाव, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश से पंचायत तक संगठन भंग

बिहार RJD में बड़ा बदलाव, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश से पंचायत तक संगठन भंग

Last updated: अगस्त 6, 2026 8:36 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
बिहार RJD में बड़ा बदलाव
तेजस्वी यादव, Photo Credit- PTI
साझा करें

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राजद ( RJD) ने अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से विचार-विमर्श करने के बाद तत्काल प्रभाव से राजद बिहार की प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर की सभी सांगठनिक इकाइयों को भंग कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। संगठन में बड़े बदलाव के तहत, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने यह फैसला लिया है। इसकी जानकारी एक चिट्ठी जारी करते हुए दी गई है।

बिहार RJD में बड़ा बदलाव
RJD द्वारा जारी पत्र

बताया जा रहा है कि राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव नई टीम बनाएंगे और नए सिरे से आरजेडी को खड़ा करेंगे। राजद नेतृत्व का मानना है कि चुनावी हार के बाद संगठन में व्यापक बदलाव की जरूरत है। पार्टी अब प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को नए सिरे से तैयार करना चाहती है, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके और आने वाले चुनावों में मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरा जा सके।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों का हो सकता है असर 

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बीच जुबानी जंग से सियासत गरमाई हुई है। हाल ही में पटना शहर की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में राजद की कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो गई थी, उन्हें महज 14 हजार वोट ही मिले थे। यह चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत लिया था और भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी।

RJD के भीतर देखने को मिला कलह

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

बता दें कि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर मतभेद और बयानबाजी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद कई नेताओं ने संगठन और नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद आरजेडी में घमासान मच गया था। पार्टी के दो बड़े नेता भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह यादव आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने हार की वजह राजद की संगठनात्मक कमजोरी को बताया और तेजस्वी यादव के चंद करीबी नेताओं को आड़े हाथों ले लिया।

इसके जवाब में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाई वीरेंद्र से पूछ लिया कि आपने किया ही क्या है। फिर भाई वीरेंद्र तमतमागए और शक्ति सिंह यादव को चुप रहने की नसीहत दे दी। उन्होंने शक्ति यादव से कहा कि ज्यादा बोलेंगे तो वह उनकी पूरी पोल भी खोल देंगे। यह बातें पार्टी के अंदर के मनमुटाव को दर्शा गया।

आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए अहम फैसला

तेजस्वी यादव के इस फैसले को राजद के अंदर बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेगी। नई कमेटियों के बनने के बाद कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। हालांकि किसी भी पार्टी के लिए चुनावी हार के बाद संगठन में बदलाव करना असामान्य नहीं है। कई बार नेतृत्व नई ऊर्जा और नए चेहरों के साथ संगठन को मजबूत करने की कोशिश करता है। ऐसे में राजद का यह फैसला भी आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

फिलहाल राजद ने नई समितियों के गठन की तारीख या उसमें शामिल होने वाले नेताओं के नाम का ऐलान नहीं किया है। आने वाले दिनों में पार्टी नए संगठन की तस्वीर साफ कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार संगठन में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

TAGGED:Bankipur BypollBihar NewsBihar PoliticsRJDTejashwi Yadav
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर TRE-4 से पहले STET कराने की मांग TRE-4 से पहले STET कराने की मांग, पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
अगली ख़बर JioHotstar पर आईं SRK Music की भोजपुरी फिल्में JioHotstar पर आईं SRK Music की भोजपुरी फिल्में, OTT से दुनिया तक पहुंचेगा भोजपुरी सिनेमा

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?