Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: TRE-4 से पहले STET कराने की मांग, पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - TRE-4 से पहले STET कराने की मांग, पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

TRE-4 से पहले STET कराने की मांग, पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

Last updated: अगस्त 6, 2026 7:52 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
TRE-4 से पहले STET कराने की मांग
STET की मांग करते छात्र, Photo Credit - ITG
साझा करें

बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) से पहले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) आयोजित कराने की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों ने Bihar School Examination Board (BSEB) दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें भी TRE-4 में शामिल होने का मौका दिया जाए, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन जल्द हो।

TRE-4 से पहले STET के आयोजन की मांग

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कई शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर टीआरई-4 से पहले एसटीईटी का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में हिस्सा ले सकेंगे।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बोर्ड और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अपना रोष व्यक्त किया। छात्रों का कहना था कि सरकार साल में दो बार एसटीईटी लेने का वादा किया था लेकिन 2025 में एक बार परीक्षा हुई और 2026 में एक बार भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं सुनेगी तो हम लोग कहां जाएंगे?

अभ्यर्थियों ने की BSEB से मांग

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के सामने कई मांगें रखीं। उनकी सबसे बड़ी मांग है कि STET 2026 की अधिसूचना और परीक्षा कैलेंडर जल्द जारी किया जाए, ताकि उम्मीदवारों को तैयारी और परीक्षा के लिए स्पष्ट समय मिल सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 से पहले STET 2026 का आयोजन कराया जाए, क्योंकि शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए STET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि भर्ती प्रक्रिया पहले शुरू हो जाती है, तो इस वर्ष पात्र बनने वाले हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने के अवसर से वंचित रह जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि सरकार पहले किए गए उस वादे को पूरा करे, जिसमें हर वर्ष दो बार STET परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई थी। उनका आरोप है कि 2025 में केवल एक बार परीक्षा हुई, जबकि 2026 में अब तक एक भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने परीक्षा और शिक्षक भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि यदि परीक्षाओं और भर्ती की समय-सीमा पहले से तय रहेगी, तो उम्मीदवार बेहतर योजना के साथ तैयारी कर सकेंगे और अनिश्चितता की स्थिति समाप्त होगी।

आपको बता दें कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रशासन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तक पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और कानून-व्यवस्था सामान्य रही।

STET 2026 को लेकर अब तक बिहार सरकार या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से परीक्षा की तिथि अथवा आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसी वजह से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से परीक्षा कैलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समय-सीमा घोषित नहीं की गई है। वहीं, शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) की प्रक्रिया को लेकर सरकार की ओर से तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।

BPSC TRE 4.0 में 32,388 पदों पर होगी बहाली

बता दें कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती को लेकर सम्राट सरकार की ओर से बीपीएससी को अधियाचना भेजी जा चुकी है। बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों पर बहाली होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TRE-4 के लिए रिक्त पदों का अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जा चुका है। हालांकि, कुछ तकनीकी त्रुटियां सामने आने के बाद उसे संशोधन के लिए संबंधित विभाग को वापस भेजा गया है।

ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-4 की अधिसूचना जारी करने से पहले STET 2026 आयोजित कराया जाए, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने संकेत दिया है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

TAGGED:Bihar Teacher RecruitmentBSEBPatna NewsSTET 2026TRE 4
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर JPSC-JSSC भर्ती विवाद JPSC और JSSC की ‘पंचवर्षीय योजना’: भैंस के आगे बीन बाजे, आयोग खड़ा पगुराय!
अगली ख़बर बिहार RJD में बड़ा बदलाव बिहार RJD में बड़ा बदलाव, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश से पंचायत तक संगठन भंग

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?