Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: शुभम कुशवाहा हत्याकांड की साजिश का खुलासा, 6 लाख की सुपारी देकर बुलाए गए थे शूटर, 4 गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - शुभम कुशवाहा हत्याकांड की साजिश का खुलासा, 6 लाख की सुपारी देकर बुलाए गए थे शूटर, 4 गिरफ्तार

शुभम कुशवाहा हत्याकांड की साजिश का खुलासा, 6 लाख की सुपारी देकर बुलाए गए थे शूटर, 4 गिरफ्तार

Last updated: अगस्त 4, 2026 1:04 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
शुभम कुशवाहा हत्याकांड की साजिश का खुलासा
साझा करें

पूर्णिया: चर्चित शुभम कुशवाहा शूटआउट मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि वार्ड पार्षद रेखा देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पेशेवर शूटर भी शामिल हैं। दोनों शूटरों को असम से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को बिहार से दबोचा गया है।

पूर्णिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस हमले की साजिश सूरज बिहारी हत्याकांड की रंजिश में रची गई थी। पुलिस जांच के अनुसार, सूरज बिहारी के भाई उदय बिहारी ने शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए छह लाख रुपये की सुपारी देकर शूटरों को लगाया था।

एसएसपी ने बताया कि यह वारदात 24 जुलाई को नेवालाल चौक के पास हुई थी। उस दिन छह हथियारबंद अपराधियों ने शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे षड्यंत्र की कड़ियां जोड़ रही है। एसएसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दो मधेपुरा और दो पूर्णिया जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

एसएसपी ने यह भी स्वीकार किया कि शुभम कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि यह हमला पुराने आपराधिक विवाद और आपसी रंजिश का नतीजा है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है।

TAGGED:Bihar CrimeBihar PoliceBreaking NewsPurnea NewsShubham Kushwaha
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड की नाबालिग किशोरी का दिल्ली से रेस्क्यू, झारखंड की नाबालिग किशोरी का दिल्ली से रेस्क्यू, आधार में जन्मतिथि बदलकर 6 साल तक बनाया मानव तस्करी का शिकार
अगली ख़बर चांदीपुरा वायरस का कहर: 22 बच्चों की मौत चांदीपुरा वायरस का कहर: 22 बच्चों की मौत, जानिए कैसे फैलता है संक्रमण और क्या हैं इसके लक्षण

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?