Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: वैशाली में पुलिसकर्मियों की दबंगई पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा समेत 3 निलंबित
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - वैशाली में पुलिसकर्मियों की दबंगई पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा समेत 3 निलंबित

वैशाली में पुलिसकर्मियों की दबंगई पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा समेत 3 निलंबित

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 6:57 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
वैशाली में महिला दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन की खबर
वैशाली में महिला दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन की खबर
साझा करें

Vaishali News: वैशाली में सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।

मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में नेहा कुमारी के अलावा सिपाही मिथलेश कुमार और सिपाही रॉबिन हुड शामिल हैं।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुई जांच

मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक, वैशाली से कराई गई।

जांच अधिकारी की ओर से कार्यालय के माध्यम से जांच प्रतिवेदन पुलिस विभाग को सौंपा गया। रिपोर्ट में घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनके आचरण की जांच की गई।

Dinman Times ads 728-90

पासवान चौक पर जाम हटाने के दौरान हुआ था विवाद

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त को पासवान चौक पर जाम हटाने के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी और कार चालक मनीष कुमार के बीच नोक-झोंक हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी कुमारी खुशबु सिंह को सार्वजनिक सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया गया।

ये भी पढ़े

पुटा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 36% मतदान, 419 में से 152 शिक्षकों ने डाले वोट
जहानाबाद में एनएच-22 पर तीन वाहन आपस में भिड़े, हाइवा चालक की मौत; दो मिस्त्री गंभीर
विदेशी गुर्गों से महामंत्र लेकर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष: नित्यानंद राय
4 नवंबर: तब्बू – सशक्त अभिनय और विविध भूमिकाओं की पहचान

मामले की जांच के दौरान औद्योगिक क्षेत्र थाना में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई।

सीसीटीवी में मारपीट की बात सामने आई

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि थाना सिरिस्ता में मौजूद रॉबिन उर्फ अनमोल कुमार के साथ नेहा कुमारी, औद्योगिक क्षेत्र थाना की सिपाही मिथलेश कुमार और सिपाही रॉबिन हुड द्वारा मारपीट की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कुमार और उनकी पत्नी के साथ घटनास्थल के अलावा थाना परिसर में भी उचित व्यवहार नहीं किया गया। जांच में पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गईं।

Dinman Times ads 728-90

कार में मौजूद थे दो छोटे बच्चे

जांच में यह बात भी सामने आई कि घटना के समय चारपहिया वाहन में दो छोटे बच्चे मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को उनके माता-पिता के साथ थाने नहीं ले जाया गया और उन्हें सड़क पर वाहन के अंदर ही छोड़ दिया गया।

जांच रिपोर्ट में इस कार्रवाई को माननीय न्यायालय के निर्देशों के विपरीत बताया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के पहलू सामने आए।

तीनों पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, औद्योगिक क्षेत्र थाना, सिपाही मिथलेश कुमार, नगर थाना और सिपाही रॉबिन हुड, औद्योगिक क्षेत्र थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन आदेश में कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने को कार्रवाई का आधार बताया गया है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र, हाजीपुर निर्धारित किया गया है।

Dinman Times ads 728-90

मामले में विभागीय कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

TAGGED:Bihar PoliceHajipur NewsVaishali NewsVaishali Police
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पीरपैंती में पेड़ से टकराई बोलेरो के सड़क हादसे का दृश्य पीरपैंती में पेड़ से टकराई बोलेरो, मैकेनिकल इंजीनियर की मौत; पांच कर्मी गंभीर रूप से घायल
अगली ख़बर वैशाली के लालगंज में होटल फायरिंग की घटना वैशाली के होटल में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, 20 से ज्यादा राउंड चली गोली; ग्राहक घायल
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पुटा चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 36% मतदान

पुटा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 36% मतदान, 419 में से 152 शिक्षकों ने डाले वोट

जहानाबाद एनएच-22 हादसा: हाइवा चालक की मौत

जहानाबाद में एनएच-22 पर तीन वाहन आपस में भिड़े, हाइवा चालक की मौत; दो मिस्त्री गंभीर

सहरसा में नित्यानंद राय का विपक्ष पर हमला

विदेशी गुर्गों से महामंत्र लेकर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष: नित्यानंद राय

तब्बू

4 नवंबर: तब्बू – सशक्त अभिनय और विविध भूमिकाओं की पहचान

रामवृक्ष बेनीपुरी

रामवृक्ष बेनीपुरी: स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और हिंदी रेखाचित्र के सशक्त हस्ताक्षर

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?