Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 27, 2026 8:32 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
साझा करें

Siwan News:: बिहार के सिवान जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विदुरती हाता गांव के पास जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि पिता-पुत्र बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गए। बाद में जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान टड़वां गांव निवासी मुकेश कुमार और उनके बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

बाजार जाते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार अपने बेटे बिट्टू को बाइक पर बैठाकर सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के पास हकाम की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रक विपरीत दिशा में चला गया था, जिससे बाइक उसकी चपेट में आ गई।

टक्कर के बाद पिता-पुत्र बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन बाइक ट्रक के नीचे दबे होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाया गया और दोनों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़े

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब
जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
रोहतास में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर डकैती की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हर रविवार बेटे को लेकर बाजार जाते थे मुकेश

परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार एक निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान में पढ़ाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

बताया गया कि वह हर रविवार अपने बेटे बिट्टू को साथ लेकर बाजार जाते थे। इस रविवार भी दोनों रोजमर्रा की तरह बाजार के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने ट्रक जब्त किया, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

TAGGED:Bihar NewsRoad AccidentSiwan News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमुई में मीडिया से बातचीत करते राजद नेता भाई वीरेंद्र जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
अगली ख़बर सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, ग्वालियर बना सीनियर चैंपियन CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब

ये भी पढ़ें

अरवल में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 10 करोड़ की साइबर ठगी का मामला

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा

OpenAI AI एजेंट और DNS सैंडबॉक्स सुरक्षा से जुड़ी खबर

OpenAI के AI एजेंट ने तोड़ी ‘इंटरनेट-फ्री’ दीवार, DNS के रास्ते बाहरी चैटबॉट तक पहुंचा; भेजे 20 सवाल

सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, ग्वालियर बना सीनियर चैंपियन

CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब

सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

जमुई में मीडिया से बातचीत करते राजद नेता भाई वीरेंद्र

जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?