Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: ज्वेलर्स दुकानदार से कट्टे के बल लूट की कोशिश, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - ज्वेलर्स दुकानदार से कट्टे के बल लूट की कोशिश, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

ज्वेलर्स दुकानदार से कट्टे के बल लूट की कोशिश, हवाई फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 2, 2026 11:00 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 44 मिनट पहले
Saran Crime: ज्वेलर्स दुकानदार से लूट की कोशिश
Saran Crime: ज्वेलर्स दुकानदार से लूट की कोशिश
साझा करें

दरियापुर (Saran Crime): डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया बाजार में गुरुवार रात ज्वेलर्स दुकानदार से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे के बल दुकानदार और उसके भाई से बैग छीनने का प्रयास किया। दोनों भाइयों के विरोध और आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने की आहट के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।

घटना सुतिहार ननटोला मोड़ के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर डेरनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बाइक में ठोकर मारकर दोनों भाइयों को गिराया

जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ज्वेलर्स दुकानदार मनीष कुमार अपने भाई संजीव कुमार के साथ बाइक से सुतिहार की ओर जा रहे थे। दोनों भाई सुतिहार बाजार स्थित अपने मामा के घर रहते हैं।

बताया गया कि ननटोला मोड़ के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसी दौरान अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए उनके पास मौजूद बैग छीनने की कोशिश की।

शोर सुनकर जुटने लगे लोग तो अपराधियों ने की फायरिंग

अपराधियों के बैग छीनने के प्रयास के दौरान दोनों भाइयों ने विरोध किया। इसी बीच एक भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे।

ये भी पढ़े

कटिहार में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, 15 दिन पहले ही बना था पिता
गयाजी में आस्था का अनोखा संगम, रूस-यूक्रेन-जर्मनी के 22 विदेशी मेहमानों ने किया पिंडदान
हाजीपुर में पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली, तीन जगह लगी; PMCH रेफर
रोहतास: ड्यूटी के दौरान BSF जवान राजनाथ पासवान का निधन, फरवरी 2027 में होने वाले थे रिटायर

लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही अपराधी घबरा गए। बताया जा रहा है कि मौके से भागने के दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलते ही डेरनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और घटना के पीछे उनकी क्या योजना थी। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

TAGGED:Bihar CrimeDariyapur NewsSaran Crime
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Bihar MLC Election 2026: कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवा बिहार MLC चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मदन मोहन झा को दरभंगा शिक्षक सीट से टिकट
अगली ख़बर Aurangabad News: दाउदनगर में साढ़े तीन साल के मासूम का शव नहर में मिला औरंगाबाद: दाउदनगर में साढ़े तीन साल के मासूम का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

ये भी पढ़ें

Katihar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कटिहार में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, 15 दिन पहले ही बना था पिता

Gaya Pind Daan 2026: विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

गयाजी में आस्था का अनोखा संगम, रूस-यूक्रेन-जर्मनी के 22 विदेशी मेहमानों ने किया पिंडदान

Hajipur Crime: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली

हाजीपुर में पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मारी गोली, तीन जगह लगी; PMCH रेफर

Rohtas News: ड्यूटी के दौरान BSF जवान राजनाथ पासवान का निधन

रोहतास: ड्यूटी के दौरान BSF जवान राजनाथ पासवान का निधन, फरवरी 2027 में होने वाले थे रिटायर

Aurangabad News: दाउदनगर में साढ़े तीन साल के मासूम का शव नहर में मिला

औरंगाबाद: दाउदनगर में साढ़े तीन साल के मासूम का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?