Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, गमछे से लटका मिला शव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, गमछे से लटका मिला शव

खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, गमछे से लटका मिला शव

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 3, 2026 3:31 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
नूरसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
नूरसराय के नारी विशुनपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
साझा करें

6 साल पहले हुई थी लव मैरिज, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया; पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शुरू की जांच

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी विशुनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नारी विशुनपुर निवासी नवलेश कुमार की पत्नी जूली कुमारी (25) के रूप में हुई है। उसका शव घर के एक कमरे में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ससुराल पक्ष के अनुसार, घटना से पहले जूली और उसकी सास के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। सास सुनीता देवी ने बताया कि जूली ने खाना बनाने से इनकार किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। इसके बाद वह घर से बाहर जाकर बैठ गई थी।

विवाद के बाद बाहर चली गई थी सास

सुनीता देवी ने बताया कि बहस के बाद वह घर के बाहर जाकर बैठ गई और वहीं सो गई। उनके मुताबिक, जूली उस समय मोबाइल देख रही थी और पढ़ाई कर रही थी। बाद में जब उनका पोता घर के अंदर गया तो उसने बताया कि उसकी मां गमछे के सहारे फंदे से लटकी हुई है।

सास ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जूली ने खुद फांसी लगाई है। हालांकि, विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़े

रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
गंगा के उफान से राघोपुर में बाढ़ का कहर, 20 पंचायतों का संपर्क टूटा, ढाई लाख आबादी परेशान
डाइवर्जन बहा, मिर्चनी नदी के पानी में चलकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
सरयू का उफान बढ़ा, छपरा शहर की दहलीज तक पहुंचा बाढ़ का पानी

6 साल पहले हुई थी लव मैरिज

बताया जाता है कि जूली कुमारी की करीब छह साल पहले नवलेश कुमार से लव मैरिज हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। जूली का मायका भी नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव में है।

घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा के दरियापुर में जर्जर पुल बंद करते प्रशासनिक अधिकारी जर्जर पुल सील होने से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, 40 किमी तक बढ़ा सफर
अगली ख़बर राघोपुर में बाढ़ का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राघोपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे नीतीश कुमार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

ये भी पढ़ें

रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद

रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

राघोपुर में गंगा के बाढ़ के पानी से डूबी सड़क

गंगा के उफान से राघोपुर में बाढ़ का कहर, 20 पंचायतों का संपर्क टूटा, ढाई लाख आबादी परेशान

धोरैया के कुरमा गांव में मिर्चनी नदी के पानी में आवागमन करते ग्रामीण

डाइवर्जन बहा, मिर्चनी नदी के पानी में चलकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण

छपरा के निचले इलाकों में सरयू नदी का बढ़ता बाढ़ का पानी

सरयू का उफान बढ़ा, छपरा शहर की दहलीज तक पहुंचा बाढ़ का पानी

राघोपुर में बाढ़ का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

राघोपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे नीतीश कुमार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?