Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 10:57 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 8 घंटे पहले
नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत और दहेज हत्या का आरोप
नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत और दहेज हत्या का आरोप
साझा करें

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप, सास हिरासत में

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मूरत बिगहा गांव निवासी बब्लू की पत्नी रीना कुमारी (25) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर रीना की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका पति बब्लू घर से फरार बताया जा रहा है।

एक साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, रीना कुमारी पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के सोहनीचक गांव की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी मूरत बिगहा निवासी बब्लू के साथ हुई थी। बब्लू मजदूरी करता है। पहले वह काम के सिलसिले में बाहर रहता था, लेकिन पिछले करीब दो महीने से गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था।

मृतका के बहनोई कुनकुनी यादव ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही रीना को दहेज और घरेलू कामकाज को लेकर ससुराल में परेशान किया जा रहा था। उनके अनुसार, रीना के साथ कई बार मारपीट भी की गई थी। बुधवार को भी घर में विवाद होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिया रक्तदान का संदेश
45 सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क आपूर्ति की होगी जांच, डीडीसी ने गठित की तीन सदस्यीय टीम
शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

दोपहर तक ठीक थी रीना, शाम में मिली मौत की खबर

परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर तक रीना बिल्कुल ठीक थी। उसकी अपने मायके के लोगों से बातचीत भी हुई थी। रीना की मां भी घटना से पहले उसके ससुराल जाकर उससे मिलकर वापस लौटी थी। इसके कुछ घंटे बाद शाम करीब पांच बजे मायके वालों को अचानक रीना की मौत की सूचना मिली।

मृतका के दादा विजय ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल वालों ने सीधे मायके पक्ष को जानकारी नहीं दी। सबसे पहले गुड़ली स्थित रीना की मौसी को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से मायके वालों को सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में मूरत बिगहा पहुंचे।

परिजनों के पहुंचने से पहले पति फरार

मायके वालों के पहुंचने से पहले ही मृतका का पति बब्लू घर से फरार हो गया था। घर पर उसकी मां मौजूद थी। मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि रीना के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने मामले में मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फरार पति बब्लू की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Crime Newsदहेज हत्यानालंदाविवाहिता की मौतहिलसा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर वजन घटाने के आसान टिप्स और स्वस्थ आदतें तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, सुबह नींबू पानी से लेकर रोजाना वॉक तक
अगली ख़बर गया के वजीरगंज में NH-82 पर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त शव लेकर जा रही एंबुलेंस NH-82 पर पलटी, वजीरगंज में छह लोग घायल

ये भी पढ़ें

नालंदा में पुलिस द्वारा बरामद स्मैक और मादक पदार्थ

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

नालंदा में मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिया रक्तदान का संदेश

नालंदा के सरकारी स्कूलों में बेंच डेस्क की जांच

45 सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क आपूर्ति की होगी जांच, डीडीसी ने गठित की तीन सदस्यीय टीम

पटना के शास्त्रीनगर शिवपुरी में पुलिस जांच

शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

मंगल गोचर 2026 कर्क राशि में मंगल प्रवेश

मंगल गोचर 2026: 18 सितंबर को नीच राशि कर्क में आ रहे ग्रहों के सेनापति! जानें सभी 12 राशियों का हाल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?