Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पावापुरी में पुलिस की छापेमारी, घर से पांच लीटर बीयर बरामद; अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - पावापुरी में पुलिस की छापेमारी, घर से पांच लीटर बीयर बरामद; अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

पावापुरी में पुलिस की छापेमारी, घर से पांच लीटर बीयर बरामद; अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 28, 2026 6:45 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
पावापुरी में घर से 5 लीटर बीयर बरामद
पावापुरी में घर से 5 लीटर बीयर बरामद
साझा करें

Nalanda news। नालंदा में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की ओर से शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पावापुरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पोखरपुर गांव में छापेमारी कर पांच लीटर बीयर बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपित छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि पोखरपुर गांव निवासी राजू चौधरी, पिता स्व. विनोद चौधरी के घर में अवैध रूप से शराब रखी गई है।

सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित ने छत से शराब को बाहर फेंक दिया और खुद भी छत से कूदकर अंधेरे में फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से किंगफिशर कंपनी की 500 एमएल क्षमता वाली 10 केन बीयर बरामद की। बरामद बीयर की कुल मात्रा पांच लीटर बताई गई है। पुलिस ने बीयर को जब्त कर लिया है।

Dinman Times ads 728-90

मामले में पावापुरी थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़े

बिहार में 500 से अधिक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने में तेजी, पांच जिलों की टीमों को मिलेगा सम्मान
तेजस्वी यादव का पहला शपथ ग्रहण: 20 नवंबर 2015 को बने बिहार के उपमुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को ली मुख्यमंत्री पद की दसवीं शपथ, गांधी मैदान में बनी नई NDA सरकार
सुहासिनी मुले: पटना में जन्मीं अभिनेत्री और वृत्तचित्र फिल्मकार की बहुआयामी यात्रा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Bihar PoliceNalanda NewsPawapuri News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा के नूरसराय स्थित हेगनपुरा गांव में अवैध देसी कट्टा बरामदगी का मामला नूरसराय में घर से अवैध देसी कट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
अगली ख़बर पटना में नशे के खिलाफ विशेष अभियान नशे के विरुद्ध पटना में विशेष अभियान, गांजा व 74 लीटर विदेशी शराब बरामद
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी, बाहर TMC-BJP में नारेबाजी से गरमाया माहौल

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत: 20 नवंबर 1945 को नाजी नेताओं पर ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सुनवाई

विंडोज 1.0

विंडोज 1.0 की शुरुआत: 20 नवंबर 1985 को माइक्रोसॉफ्ट ने बदला PC इस्तेमाल का तरीका

ISS निर्माण की शुरुआत

ISS निर्माण की शुरुआत: 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में पहुंचा था पहला मॉड्यूल ज़ारिया

फीफा विश्व कप

कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज: मध्य पूर्व और अरब जगत में पहली बार सजा फुटबॉल का महाकुंभ

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?