Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: टाउन थाना क्षेत्र में नशेड़ियों को टोकने पर दंपति पर हमला, दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - टाउन थाना क्षेत्र में नशेड़ियों को टोकने पर दंपति पर हमला, दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी

टाउन थाना क्षेत्र में नशेड़ियों को टोकने पर दंपति पर हमला, दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 10:16 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
Nalanda News: बैगनाबाद में दंपति पर हमला
Nalanda News: बैगनाबाद में दंपति पर हमला
साझा करें

Nalanda News: बिहारशरीफ शहर का टाउन थाना क्षेत्र इन दोनों नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में बुधवार की रात नशा कर रहे युवकों को टोकना एक दंपति को भारी पड़ गया।

आरोप है कि बीच रास्ते में बैठकर नशा कर रहे युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहने पर उन्होंने दंपति के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दंपति और उनके बच्चे को चोटें आईं। घटना के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे।

जानकारी के अनुसार, दंपति अपने बच्चे के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। बैगनाबाद मोहल्ले में कुछ युवक रास्ते में बैठकर नशा कर रहे थे।

दंपति ने उन्हें रास्ता छोड़कर कहीं और नशा करने को कहा, जिसके बाद युवक आक्रोशित हो गए और कथित तौर पर हमला कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और मामला रोड़ेबाजी तक पहुंच गया।

Dinman Times ads 728-90

सूचना मिलते ही डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़े

बिहार में 500 से अधिक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने में तेजी, पांच जिलों की टीमों को मिलेगा सम्मान
तेजस्वी यादव का पहला शपथ ग्रहण: 20 नवंबर 2015 को बने बिहार के उपमुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को ली मुख्यमंत्री पद की दसवीं शपथ, गांधी मैदान में बनी नई NDA सरकार
सुहासिनी मुले: पटना में जन्मीं अभिनेत्री और वृत्तचित्र फिल्मकार की बहुआयामी यात्रा

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में कथित रूप से चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar NewsBiharsharif NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
अगली ख़बर Nalanda News: मंडल कारा बिहारशरीफ का सचिव ने किया निरीक्षण मंडल कारा बिहारशरीफ का सचिव ने किया निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

ISS निर्माण की शुरुआत

ISS निर्माण की शुरुआत: 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में पहुंचा था पहला मॉड्यूल ज़ारिया

फीफा विश्व कप

कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज: मध्य पूर्व और अरब जगत में पहली बार सजा फुटबॉल का महाकुंभ

ट्रांसजेंडर स्मृति दिवस

ट्रांसजेंडर स्मृति दिवस 20 नवंबर: हिंसा के पीड़ितों की याद और समान गरिमा का संकल्प

पेरिस की दूसरी संधि

पेरिस की दूसरी संधि: 20 नवंबर 1815 को नेपोलियन की हार के बाद बदली यूरोप की व्यवस्था

एसेक्स

‘एसेक्स’ जहाज की दुर्घटना: 20 नवंबर 1820 को स्पर्म व्हेल के हमले से डूबा अमेरिकी व्हेलिंग जहाज

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?