Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 5:10 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 50 मिनट पहले
अहियातपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा और कारतूस
अहियातपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा और कारतूस
साझा करें

Nalanda news: नगरनौसा थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 16/17 सितंबर 2026 की रात करीब दो बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अहियातपुर गांव निवासी इन्द्रदेव प्रसाद के घर में हथियार रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद नगरनौसा थाना पुलिस ने घर की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी और छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में बने लकड़ी के छज्जे पर छिपाकर रखे उजले रंग के झोले से एक देशी कट्टा और 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रत्येक कारतूस के पेंदे पर 8 MM KF अंकित बताया गया है। वहीं पुराने घर के खपरैलनुमा कमरे में रखे काठ के बक्से से 12 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ, जिसके पेंदे पर 12 KF अंकित था।

पुलिस ने इस मामले में नगरनौसा थाना कांड संख्या 228/26, दिनांक 17 सितंबर 2026, धारा 25(1-बी) ए/26(1)/35 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रदेव प्रसाद (55 वर्ष), पिता स्व. रामसेवक प्रसाद, उनके पुत्र सुजीत कुमार (28 वर्ष) तथा अजीत कुमार उर्फ डोमन (30 वर्ष) शामिल हैं। तीनों अहियातपुर गांव, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े

शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, जेपी विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन जारी
पटना में आज शाम इन रास्तों पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन, जानें नया रूट
PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, सौरव दास ने उठाए सवाल

बरामदगी: एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस।

छापेमारी टीम में नगरनौसा थानाध्यक्ष पु.अ.नि. शशिरंजन कुमार मिश्रा, पु.अ.नि. राजेश कुमार यादव, स.अ.नि. धर्मेन्द्र यादव सहित सिपाही काजल कुमारी, सरस्वती कुमारी, सत्येन्द्र कुमार गौंड और मनीष कुमार सुमन शामिल रहे।

TAGGED:Ahiyapur NewsBihar Crime NewNagarnausa PoliceNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर जेपी विश्वविद्यालय में ABVP के अनशन के दौरान छात्र नेता अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, जेपी विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन जारी
अगली ख़बर मंगल गोचर 2026 कर्क राशि में मंगल प्रवेश मंगल गोचर 2026: 18 सितंबर को नीच राशि कर्क में आ रहे ग्रहों के सेनापति! जानें सभी 12 राशियों का हाल

ये भी पढ़ें

पटना के शास्त्रीनगर शिवपुरी में पुलिस जांच

शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

मंगल गोचर 2026 कर्क राशि में मंगल प्रवेश

मंगल गोचर 2026: 18 सितंबर को नीच राशि कर्क में आ रहे ग्रहों के सेनापति! जानें सभी 12 राशियों का हाल

अहियातपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान बरामद देशी कट्टा और कारतूस

अहियातपुर में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

जेपी विश्वविद्यालय में ABVP के अनशन के दौरान छात्र नेता

अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी, जेपी विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन जारी

पटना में दीपोत्सव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में आज शाम इन रास्तों पर नहीं चलेंगे सामान्य वाहन, जानें नया रूट

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?