Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: गोपालगंज में स्कूल से 12 वर्षीय छात्र लापता, देवरिया बस स्टैंड से बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गोपालगंज में स्कूल से 12 वर्षीय छात्र लापता, देवरिया बस स्टैंड से बरामद

गोपालगंज में स्कूल से 12 वर्षीय छात्र लापता, देवरिया बस स्टैंड से बरामद

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 17, 2026 12:42 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 23 घंटे पहले
गोपालगंज में स्कूल से छात्र लापता और देवरिया से बरामद
गोपालगंज में स्कूल से छात्र लापता और देवरिया से बरामद
साझा करें

ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। स्कूल गेट तक पहुंचने का CCTV फुटेज मिला, लेकिन परिसर में प्रवेश का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने देर शाम उत्तर प्रदेश के देवरिया बस स्टैंड से छात्र को बरामद किया।

Gopalganj News: शहर के बंजारी मोड़ के समीप स्थित ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल व ज्ञानलोक आवासीय विद्यालय सह प्रतियोगिता केंद्र में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र बुधवार को अचानक लापता हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और देर शाम करीब साढ़े सात बजे छात्र को उत्तर प्रदेश के देवरिया बस स्टैंड से बरामद कर लिया।

छात्र की बरामदगी की जानकारी एसडीपीओ-1 के प्रभारी कृपाल चंद्र जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र को लाने के लिए पुलिस टीम देवरिया रवाना हो गई है।

छात्र की पहचान और परिवार की जानकारी

लापता छात्र की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बगीवां गांव निवासी सुमंत द्विवेदी के 12 वर्षीय पुत्र गोपाल द्विवेदी के रूप में हुई है। छात्र के पिता शहर के मौनिया चौक स्थित बंधन बैंक में ब्रांच सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह फिलहाल राजीव नगर वार्ड संख्या 14 में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

छात्र के लापता होने की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

ये भी पढ़े

राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना
Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट
सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं
स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

हर दिन स्कूल जाने के लिए घर से निकलता था छात्र

छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हर दिन की तरह बुधवार की सुबह करीब 7:54 बजे स्कूल जाने के लिए कमरे से निकला था। स्कूल में दोपहर करीब दो बजे पढ़ाई समाप्त होने के बाद वह घर लौट आता था।

बुधवार को दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई। इसके बाद स्कूल में संपर्क किया गया तो प्रबंधन की ओर से बताया गया कि छात्र बुधवार को स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

स्कूल के गेट तक पहुंचने का मिला CCTV फुटेज

पुलिस की जांच के दौरान स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें छात्र स्कूल के गेट तक आता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, छात्र स्कूल परिसर के अंदर प्रवेश किया था या नहीं, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण अब तक पुलिस की जांच में सामने नहीं आया है।

छात्र के देवरिया बस स्टैंड से बरामद होने के बाद पुलिस अब उसके स्कूल से निकलने से लेकर देवरिया पहुंचने तक की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

TAGGED:गोपालगंजछात्र लापताज्ञानलोक पब्लिक स्कूलस्कूल से छात्र लापता
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गोपालगंज के बंजारी बाइपास पर दो बाइक की टक्कर गोपालगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; बहन समेत तीन घायल
अगली ख़बर मुंगेर-भागलपुर गंगा पथवे अब एट ग्रेड बनाने की योजना मुंगेर-भागलपुर गंगा पथवे अब एलिवेटेड नहीं, एट ग्रेड बनेगा: CM सम्राट चौधरी

ये भी पढ़ें

Rapido पर CCPA का 10 लाख रुपये जुर्माना

राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना

गुरुग्राम टेक हब में छंटनी की रिपोर्ट, 20% से कम Roles प्रभावित

Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट

MS Subbulakshmi 110th Jayanti पर महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की तस्वीर

सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

नालंदा में पुलिस द्वारा बरामद स्मैक और मादक पदार्थ

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

नालंदा में मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिया रक्तदान का संदेश

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?