Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: छपरा में चलती ट्रेन पर फिर पथराव, मुरादाबाद का यात्री घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - छपरा में चलती ट्रेन पर फिर पथराव, मुरादाबाद का यात्री घायल

छपरा में चलती ट्रेन पर फिर पथराव, मुरादाबाद का यात्री घायल

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 30, 2026 5:36 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
छपरा में चलती पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव, यात्री घायल
छपरा में चलती पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव, यात्री घायल
साझा करें

छपरा। छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच चलती ट्रेन पर एक बार फिर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन में सफर कर रहे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद वकील पत्थर लगने से घायल हो गए। घटना के बाद रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

दरवाजे के पास बैठे यात्री को अचानक लगा पत्थर

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मोहम्मद वकील पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन जब छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पहुंची, तभी रेलवे ट्रैक के किनारे से किसी ने चलती ट्रेन की ओर पत्थर फेंक दिया।

अचानक आए पत्थर की चपेट में आने से मोहम्मद वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने तुरंत ट्रेन के गार्ड को इसकी जानकारी दी।

छपरा : गार्ड ने रेल कंट्रोल को दी सूचना

यात्री के घायल होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन के गार्ड ने तत्काल रेल कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। घायल यात्री ने सिवान में अपना फर्द बयान दर्ज कराया। इसके बाद उनका फर्द बयान छपरा कचहरी जीआरपी को भेजा गया, जिसके आधार पर रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राथमिकी दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी

मामले को लेकर रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। इंस्पेक्टर बीपी आलोक के निर्देशन में छपरा कचहरी जीआरपी थाने के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज की।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अब पत्थर फेंकने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ-साथ रेलवे ट्रैक के आसपास के संवेदनशील स्थानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रेलवे ट्रैक के किनारे फ्लैग मार्च, माइकिंग से चेतावनी

घटना के बाद रेल पुलिस और आरपीएफ ने छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अधिकारियों और जवानों ने रेलवे ट्रैक के किनारे फ्लैग मार्च किया और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।

इस दौरान माइकिंग के जरिए लोगों से चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ट्रेन पर पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, छपरा जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार और छपरा कचहरी जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा अभियान चलाया गया।

TAGGED:Bihar NewsChhapra NewsRPF Chhapraछपरा ट्रेन पथराव
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर डेहरी के मणिनगर में चोरी के आरोपी को पकड़ने के बाद जुटे ग्रामीण चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; दो साथी फरार
अगली ख़बर हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी की हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?