Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: बिहारशरीफ में होटल के कमरे से लापता केयरटेकर का शव मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बिहारशरीफ में होटल के कमरे से लापता केयरटेकर का शव मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच

बिहारशरीफ में होटल के कमरे से लापता केयरटेकर का शव मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच

State Desk Bihar
Last updated: नवम्बर 25, 2026 3:39 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 दिन पहले
बिहारशरीफ
साझा करें

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे से लापता युवक का शव मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान पावापुरी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मनोज कुमार के 30 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। वह बिहारशरीफ के गढ़पर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के यूरेका कॉन्सेप्ट स्कूल में केयरटेकर के रूप में काम करते थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सतीश मंगलवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार दोपहर पावापुरी थाने को उनके लापता होने की सूचना दी गई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को लहेरी थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में उनका शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का एक साल का बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

एफएसएल और तकनीकी टीम जुटा रही साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर एसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सतीश के लापता होने की सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच बुधवार को होटल के कमरे से उनका शव बरामद हुआ।

एसपी के मुताबिक, एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। तकनीकी अनुसंधान के लिए अलग टीम भी लगाई गई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस की तत्परता में कमी के आरोप पर एसपी ने कहा कि पावापुरी और लहेरी थाने की पुलिस लगातार सतीश की तलाश कर रही थी। परिजनों की ओर से दिए गए किसी इनपुट पर कार्रवाई नहीं हुई है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Dinman Times ads 728-90

आत्महत्या की आशंका पर स्कूल प्रबंधन ने उठाए सवाल

यूरेका कॉन्सेप्ट स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सतीश को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्कूल पहुंचना था, लेकिन वह शाम तक नहीं पहुंचे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और परिजन उनकी तलाश में जुट गए थे।

ये भी पढ़े

गुरपा में बौद्ध भिक्षुओं की खाद्य सामग्री पर टूट पड़ी भीड़, पूजा के बाद मची अफरातफरी
शादी में गए दो भाइयों के घर 17 लाख की चोरी, ताले काटकर 30 थान गहने और 2 लाख नकद ले उड़े चोर
बालू और जमीन कारोबारी भगत यादव के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, गया से झारखंड तक कार्रवाई
बिहार के इंजीनियर की पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, निगरानी की छापेमारी में खुलासा

प्राचार्य ने कहा कि सतीश मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे तथा उनका किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं थी। ऐसे में आत्महत्या की आशंका पर उन्हें संदेह है। उन्होंने बताया कि होटल के रजिस्टर में सतीश की एंट्री होने की बात सामने आई है, लेकिन घटनास्थल पर होटल का मैनेजर या कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। स्कूल प्रबंधन ने होटल का सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की है, ताकि पता चल सके कि सतीश होटल कब पहुंचे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं।

पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस होटल में सतीश के पहुंचने के समय, उनके साथ मौजूद संभावित लोगों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा एफएसएल जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हत्या या आत्महत्या, किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

TAGGED:Crime NewsNalanda CrimeNalanda Crime NewsNalanda NewsNalanda PoliceRohtas NewsSasaram Newsनालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर उच्च शिक्षा मंत्री दूसरे राज्यों में पढ़ाई के लिए बिहार के छात्रों का जाना दुर्भाग्यपूर्ण: उच्च शिक्षा मंत्री
अगली ख़बर बिहार STF बिहार STF और असम STF की संयुक्त कार्रवाई, मोतिहारी से वांछित आरोपी गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

गुरपा में बौद्ध भिक्षु की खाद्य सामग्री पर टूट पड़ी भीड़, मची अफरातफरी

गुरपा में बौद्ध भिक्षुओं की खाद्य सामग्री पर टूट पड़ी भीड़, पूजा के बाद मची अफरातफरी

27 नवंबर: बाल विवाह उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस

27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस: भारत के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान से जुड़ा वैश्विक संकल्प

प्रथम धर्मयुद्ध: क्लेरमोंट में पोप का ऐतिहासिक आह्वान

प्रथम धर्मयुद्ध का आह्वान: क्लेरमोंट में पोप अर्बन द्वितीय का ऐतिहासिक भाषण

एडा लवलेस: पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर की विरासत

एडा लवलेस: दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर मानी जाने वाली गणितज्ञ की पुण्यतिथि

कैथरीन बिगेलो: ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक

कैथरीन बिगेलो: ‘द हर्ट लॉकर’ से ऑस्कर में इतिहास रचने वाली पहली महिला निर्देशक

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • पश्चिम बंगाल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?