Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: भलजोर चेकपोस्ट पर 1.28 करोड़ की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - भलजोर चेकपोस्ट पर 1.28 करोड़ की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

भलजोर चेकपोस्ट पर 1.28 करोड़ की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

प्रशांत कुमार
Last updated: सितम्बर 1, 2026 12:18 अपराह्न
By : प्रशांत कुमार
Published on : 2 महीना पहले
भलजोर चेकपोस्ट पर 16 चक्का ट्रक से बरामद विदेशी शराब
भलजोर चेकपोस्ट पर 16 चक्का ट्रक से बरामद विदेशी शराब
साझा करें

धान की भूसी के नीचे छिपाकर रखी थी 10,694 लीटर विदेशी शराब, पंजाब में बिक्री के लिए थी खेप

बांका। उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह भलजोर चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से करीब 1.28 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र के नरसाली नडी निवासी मोहन लाल (23) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से 16 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में शराब छिपाकर भागलपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर भलजोर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान हंसडीहा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड 16 चक्का ट्रक (आरजे 09 जीई 6986) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

धान की भूसी के नीचे छिपी थी शराब की खेप

ट्रक की तलाशी के दौरान टीम को धान की भूसी के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब मिली। जांच में विभिन्न ब्रांडों की 1,214 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई।

Dinman Times ads 728-90

विभाग के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 10,694.80 लीटर है। शराब के कार्टून पर ‘फार सेल इन पंजाब ओनली’ अंकित पाया गया है। इससे शुरुआती तौर पर यह संकेत मिलता है कि शराब की खेप पंजाब में बिक्री के लिए तैयार की गई थी।

ये भी पढ़े

यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत के बाद अखिलेश की अपील, जुलूस नहीं निकालने को कहा
MLC चुनाव नतीजों से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुहिम पर सवाल, रामलीला मैदान रैली से पहले BJP-JDU का हमला
मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
लखीसराय में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए

कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब से लदे ट्रक के साथ एक सैमसंग 5जी स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

चालक को मौके से किया गया गिरफ्तार

शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक चालक मोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की खेप कहां से लोड की गई थी, बिहार में इसे कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Dinman Times ads 728-90

अंतरराज्यीय शराब नेटवर्क की पड़ताल

मामले में मद्यनिषेध थाना बांका कांड संख्या 415/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब को बिहार तक पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

TAGGED:Banka NewsBihar Newsबांकाभलजोर चेकपोस्टशराब बरामद
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर थाना प्रभारी ने रिटायर चौकीदार को खुद घर छोड़ा 25 साल सेवा के बाद रिटायर हुए चौकीदार को थाना प्रभारी खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे
अगली ख़बर जहानाबाद में उफनाई दरधा नदी और पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी जहानाबाद में उफनाईं चारों नदियां, दो जगह पुल पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Hyundai Bayon

Hyundai Bayon की कीमत और EMI का हिसाब, जानें खरीदने पर कितना आएगा खर्च

यूपी MLC चुनाव: अखिलेश की विजयी सपा उम्मीदवारों से अपील

यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत के बाद अखिलेश की अपील, जुलूस नहीं निकालने को कहा

MLC चुनाव नतीजे: रामलीला रैली से पहले कांग्रेस पर दबाव

MLC चुनाव नतीजों से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुहिम पर सवाल, रामलीला मैदान रैली से पहले BJP-JDU का हमला

रामायण फिल्म: 100 देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज

‘रामायण’ की वैश्विक उड़ान, 100 से ज्यादा देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की तैयारी

मछली विवाद में रामपति देवी की मौत, पुलिस जांच जारी

मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?