Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: स्कूल में हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम, चालक के सिर पर रॉड से हमला
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - स्कूल में हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम, चालक के सिर पर रॉड से हमला

स्कूल में हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम, चालक के सिर पर रॉड से हमला

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 13, 2026 12:50 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
बांका में डायल-112 चालक पर रॉड से हमला
बांका में डायल-112 चालक पर रॉड से हमला
साझा करें

बांका/पंजवारा। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में स्कूल में हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस टीम के पहुंचने के बाद एक युवक ने लोहे की रॉड से डायल-112 वाहन के चालक बलवंत कुमार के सिर पर वार कर दिया।

हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटूश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल में गाली-गलौज की शिकायत के बाद पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, रामकोल गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शनिवार को एक युवक के हंगामा करने की सूचना मिली थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम कुमारी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि फंटूश यादव स्कूल में पहुंचकर कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा है और उसके हाथ में लोहे की रॉड तथा ईंट है।

शिकायत मिलने के बाद डायल-112 की टीम तत्काल विद्यालय पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल चुका था। शिक्षकों ने पुलिस टीम को उसके घर की ओर जाने की जानकारी दी।

दरवाजा खुलते ही चालक पर कर दिया वार

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जैसे ही दरवाजा खुला, फंटूश यादव ने हाथ में मौजूद लोहे की रॉड से डायल-112 के चालक बलवंत कुमार के सिर पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड
सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति
मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध
सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

रॉड लगने से चालक के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को संभाला और इलाज के लिए सीएचसी बाराहाट पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजवारा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी फंटूश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी डायल-112 से जुड़े पीटीसी उमाशंकर के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।

सरकारी ड्यूटी पर तैनात चालक पर हमले से हड़कंप

पुलिस टीम पर इस तरह हमले की घटना के बाद इलाके में भी चर्चा तेज है। जिस टीम को स्कूल में शिकायत मिलने के बाद स्थिति संभालने के लिए भेजा गया था, उसी टीम के चालक को निशाना बनाए जाने से पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

TAGGED:डायल 112पंजवारापुलिस पर हमलाबांकारामकोल
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों का निपटारा चालान निपटारे में पटना का नया कीर्तिमान, 25,297 मामलों का हुआ निष्पादन
अगली ख़बर Aaj Ka Rashifal 13 September 2026 Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें मेष से मीन तक का हाल

ये भी पढ़ें

BRICS Summit 2026 की वेलकम किट में शामिल बिहार का सत्तू और मखाना

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड

सहरसा सदर अस्पताल विवाद की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति

सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाया गया टेंट सिटी राहत केंद्र

मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध

रोहतास में सोन नदी के जाल में फंसा घड़ियाल

सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

थल सेना शिविर में मुंगेर की एनसीसी कैडेट गौरी और मनीषा

थल सेना शिविर में मुंगेर की बेटियों का जलवा, गौरी और मनीषा ने बिहार-झारखंड को दिलाया दूसरा स्थान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?