Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: औरंगाबाद में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - औरंगाबाद में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

औरंगाबाद में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 28, 2026 7:27 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
औरंगाबाद में 10 हजार रिश्वत लेते वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गिरफ्तार
औरंगाबाद में 10 हजार रिश्वत लेते वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गिरफ्तार
साझा करें

नाली विवाद सुलझाने में मदद के नाम पर मांगे थे 15 हजार रुपये, समाहरणालय स्थित कार्यालय में हुई कार्रवाई

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी को 10 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है।

सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में पटना से आई निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि एक महिला के जमीन से जुड़े नाली विवाद को सुलझाने में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की गई थी।

इस मामले में टंडवा थाना क्षेत्र के सिकरिया मनिहारी गांव निवासी पूनम देवी ने पटना निगरानी विभाग से शिकायत की थी। पूनम देवी जीविका दीदी हैं। शिकायत के आधार पर विभाग ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया और इसके बाद कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

नाली विवाद में मदद के नाम पर मांगी थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम देवी का जमीन पर नाली बहाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस विवाद को समाप्त कराने और मामले में मदद करने के नाम पर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी।

ये भी पढ़े

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर
औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार
विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले Google Maps ने किया अलर्ट, भागलपुर-नवगछिया रूट ब्लॉक

रिश्वत की मांग से परेशान होकर पूनम देवी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विभाग की टीम ने मामले की जांच और सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

10 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा

योजना के मुताबिक, सोमवार को पूनम देवी को 10 हजार रुपये लेकर कांति कुमारी के कार्यालय पहुंचने को कहा गया। जैसे ही उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत की रकम दी, पहले से मौके पर मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने कांति कुमारी को पकड़ लिया।

टीम ने उनके पास से रिश्वत की 10 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान समाहरणालय परिसर में हलचल मच गई।

निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम कांति कुमारी को अपने साथ ले गई। निगरानी विभाग की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मामले में आगे की जानकारी विभागीय जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद सामने आएगी।

TAGGED:औरंगाबादनिगरानी विभागरिश्वत गिरफ्तारी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बड़हिया में 34.73 ग्राम स्मैक बरामद, दो युवक गिरफ्तार बड़हिया में 34.73 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
अगली ख़बर नालंदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, PM और गृह मंत्री का पुतला दहन कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का दहन किया पुतला

ये भी पढ़ें

सर रैनल्फ फियान्स 2 साल से गायब? परिवार ने जताई चिंता

2 साल से दुनिया की नजरों से दूर हैं ‘महान एक्सप्लोरर’ रैनल्फ फियान्स, परिवार बोला- हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा

कठुआ CISF कैंप में फायरिंग से 4 जवानों की मौत

CISF कैंप में अचानक चली गोलियां, 4 जवानों की मौत: साथी ने सर्विस राइफल से किया फायर; बहस के बाद भड़का विवाद

Gaya News: महुआडीह पहाड़ी पर युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh News: ₹657 करोड़ बैंक घोटाला

₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर

Aurangabad News: औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा

औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?