जमुई: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी-प्लेट के पहले दो मैचों के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। 25 नवंबर 2026 को जारी पत्र (Ref: 03-U23-2026-27) के अनुसार, टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मधुबनी के आदित्य राज को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि पृथ्वी राज उपकप्तान होंगे।
आदित्य राज कप्तान, पृथ्वी राज उपकप्तान
टीम में तौफीक और आयुष संजय राज को विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई है। चयन BCA की सेलेक्शन कमेटी ने किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों को जल्द ही कैंप में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार की 17 सदस्यीय अंडर-23 टीम
- आदित्य राज (कप्तान)
- पृथ्वी राज (उपकप्तान)
- शिवम राज
- रवि सिंह
- पवन कुमार राय
- कुमार श्रेय
- मो. आलम
- प्रीतम राज
- भास्वन
- तौफीक (विकेटकीपर)
- आयुष संजय राज (विकेटकीपर)
- सुमन कुमार
- अनुज राज सिंह
- वासुदेव पी. सिंह
- सुधांशु कुमार
- राहुल कुमार
- हर्ष नंदा
टीम का सपोर्ट स्टाफ
- हेड कोच: धीरज कुमार
- बैटिंग कोच एवं मैनेजर: केशव कुमार
- फील्डिंग कोच: संजय कुमार
- फिजियो: डॉ. रवि गोस्वामी
- ट्रेनर: अखिलेश शुक्ला
21 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया
BCA ने मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी-प्लेट के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची भी जारी की है। 25 नवंबर 2026 को जारी पत्र (Ref: 04-U23-2026-27) के अनुसार, इस सूची में 21 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मुख्य टीम में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या अनुपलब्ध रहने की स्थिति में स्टैंडबाय सूची से खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची
- आदित्य सिन्हा
- दीपक कुमार
- यश प्रताप
- हर्ष गिरि
- दीपेश गुप्ता
- यश राज सिंह
- यशस्वी शुक्ला (विकेटकीपर)
- प्रशांत कुमार चौधरी (विकेटकीपर)
- अनूप कुमार
- शिवम सिंह
- अनमोल कुमार
- आदित्य कुमार
- आरव झा
- सत्यम कुमार
- मो. हसनैन अहमद
- विवेक यथार्थ
- मनीष कुमार
- हनी सिंह
- रिंकल तिवारी
- सुयश
- प्रशांत कुमार

