Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा ‘गौरी मेला’, 6 लाख स्वयं सहायता समूहों को 31 दिसंबर तक मिलेंगे 250 करोड़ रुपये
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - पश्चिम बंगाल - ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा ‘गौरी मेला’, 6 लाख स्वयं सहायता समूहों को 31 दिसंबर तक मिलेंगे 250 करोड़ रुपये

ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा ‘गौरी मेला’, 6 लाख स्वयं सहायता समूहों को 31 दिसंबर तक मिलेंगे 250 करोड़ रुपये

अवधेश कुमार भट्ट
Last updated: नवम्बर 23, 2026 11:48 अपराह्न
By : अवधेश कुमार भट्ट
Published on : 13 मिनट पहले
Gouri Mela: 6 लाख SHG को मिलेंगे 250 करोड़, 500 नए केंद्र
Gouri Mela: 6 लाख SHG को मिलेंगे 250 करोड़, 500 नए केंद्र
साझा करें

छह साल से लंबित ब्याज अनुदान की राशि का भुगतान शुरू, ‘मां आहार’ के 500 नए केंद्र खुलेंगे; पांच रुपये की थाली में सप्ताह में दो दिन मिलेगी मछली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को न्यूटाउन में ‘गौरी मेला’ के उद्घाटन के दौरान घोषणा की कि आने वाले समय में इस मेले का विस्तार जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंड स्तर तक किया जाएगा। इसके साथ ही छह वर्षों से लंबित करीब 250 करोड़ रुपये के ब्याज अनुदान का भुगतान 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य के करीब छह लाख स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित विभाग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के सत्यापन के बाद अब तक करीब 150 करोड़ रुपये लगभग 2.5 लाख समूहों को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। शेष राशि भी 31 दिसंबर तक लाभार्थी समूहों के बैंक खातों में पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि समय पर बैंक से ऋण लेकर उसका नियमित भुगतान करने वाले स्वयं सहायता समूहों को ब्याज अनुदान का लाभ मिलता है। पिछले छह वर्षों से लंबित इस राशि को केंद्र सरकार से प्राप्त कर अब पात्र समूहों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे महिला समूहों को अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने, उत्पादन बढ़ाने और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से 300 सूक्ष्म परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। आने वाले दिनों में ऐसी परियोजनाओं की संख्या बढ़ाने की भी योजना है।

Dinman Times ads 728-90

जिलों के बाद अब प्रखंड स्तर पर लगेगा गौरी मेला

न्यूटाउन के एनकेडीए मेला मैदान में 23 नवंबर से शुरू हुआ गौरी मेला दो दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा 25 नवंबर से कूचबिहार के रास मेला मैदान में भी इसका आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की योजना इस मेले को धीरे-धीरे सभी जिलों और फिर प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की है।

ये भी पढ़े

बंगाल में 10,146 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क भी माफ
NH-27 पर नकली टाटा DEF का बड़ा खेल! तीन दुकानों पर छापा, 24 बाल्टियां जब्त
बुजुर्ग और बीमार गायों की देखभाल के लिए सालाना 1 लाख रुपये तक देगी बंगाल सरकार
अब हर महीने आएगा बिजली बिल, जनवरी से बदलेगा WBSEDCL का नियम; उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कम समय मिलने के कारण सभी प्रखंडों में मेले का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि, अगले वर्ष से इसे प्रखंड स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इस काम में पंचायत विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी सरकार की प्राथमिकता है। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके कारोबार को बढ़ावा देने में गौरी मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस वर्ष गौरी मेले के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मेले में कुल 260 स्टॉल लगाए गए हैं। खास बात यह है कि पहली बार केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। मेले के माध्यम से महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री तथा नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

Dinman Times ads 728-90

‘मां आहार’ के 500 नए केंद्र खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने आम लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘मां आहार’ योजना का भी विस्तार करने की घोषणा की। राज्य में पहले से संचालित 500 केंद्रों के अलावा 500 नए केंद्र खोले जाएंगे। नए केंद्र प्रमुख बस अड्डों, मेडिकल कॉलेजों, अदालतों, सरकारी कार्यालयों, जेटी, बड़े बाजारों और अन्य व्यस्त सार्वजनिक स्थानों के आसपास स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच रुपये में मिलने वाली भोजन की थाली में सप्ताह में दो दिन मछली भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार अतिरिक्त 134 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। फिलहाल राज्य में 500 मां आहार केंद्र संचालित हैं, जिनमें से करीब 100 केंद्र स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं चला रही हैं।

सरकार का मानना है कि नए केंद्र खुलने से एक ओर आम लोगों को कम कीमत पर भोजन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे। इन केंद्रों के संचालन में महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

वैष्णव समाज के लिए सात्त्विक भोजन की भी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बारासात के वैष्णव समाज की ओर से किए गए एक अनुरोध का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मां आहार योजना में सप्ताह में दो दिन मछली और अन्य दिनों में अंडा-भात सहित भोजन की व्यवस्था के साथ वैष्णव समाज की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

Dinman Times ads 728-90

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बारासात में पूरी तरह शाकाहारी और सात्त्विक भोजन उपलब्ध कराने वाले अलग केंद्र की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इसके लिए नवद्वीप और मायापुर जैसे वैष्णव बहुल क्षेत्रों से भी मांग आने पर व्यवस्था करने की बात कही।

राज्य सरकार की इन घोषणाओं को महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मजबूती देने, उनके उत्पादों के लिए बाजार तैयार करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आम लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

TAGGED:Gouri MelaMaa AaharSelf Help GroupsSuvendu AdhikariWest Bengal
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Byअवधेश कुमार भट्ट
अवधेश कुमार चौधरी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उनकी पत्रकारिता का दायरा राजनीति से लेकर खेल के मैदान तक फैला हुआ है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में ढाई दशक का अनुभव रखने वाले अवधेश कुमार चौधरी ने समय-समय पर विभिन्न विषयों पर समाचार संकलन, विश्लेषण और रिपोर्टिंग के माध्यम से अपनी पेशेवर पहचान बनाई है।
पिछली ख़बर West Bengal Jobs 2026: 10,146 पदों पर भर्ती, आवेदन फीस माफ बंगाल में 10,146 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क भी माफ
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Gouri Mela: 6 लाख SHG को मिलेंगे 250 करोड़, 500 नए केंद्र

ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा ‘गौरी मेला’, 6 लाख स्वयं सहायता समूहों को 31 दिसंबर तक मिलेंगे 250 करोड़ रुपये

West Bengal Jobs 2026: 10,146 पदों पर भर्ती, आवेदन फीस माफ

बंगाल में 10,146 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क भी माफ

Alipurduar Fake Tata DEF: 24 नकली बाल्टियां जब्त, दो पर केस

NH-27 पर नकली टाटा DEF का बड़ा खेल! तीन दुकानों पर छापा, 24 बाल्टियां जब्त

Bengal Govt: बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए सालाना 1 लाख रुपये

बुजुर्ग और बीमार गायों की देखभाल के लिए सालाना 1 लाख रुपये तक देगी बंगाल सरकार

West Bengal Electricity Bill: जनवरी से हर महीने आएगा बिजली बिल

अब हर महीने आएगा बिजली बिल, जनवरी से बदलेगा WBSEDCL का नियम; उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • पश्चिम बंगाल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?