Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 5, 2026 6:55 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
नालंदा जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
नालंदा जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
साझा करें

जन-शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता

Nalanda news: जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 36 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जाँच कर त्वरित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई के दौरान भूमि पर दखल-कब्जा एवं मालगुजारी रसीद निर्गत कराने, शहीद के पैतृक ग्राम में उनके नाम से शहीद द्वार का निर्माण एवं विद्यालय का नामकरण, वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने एवं बकाया पेंशन के भुगतान, धान की फसल को जहरीला पदार्थ डालकर नष्ट करने,

Dinman Times ads 728-90

मकान का ताला तोड़ने एवं साक्ष्य मिटाने, भूमि विवाद, विद्युत बिल में सुधार तथा बेन प्रखंड के ऑट पंचायत के वार्ड संख्या-06 में नल-जल योजना से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं।

ये भी पढ़े

मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
लखीसराय में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए
मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी
कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत

भूमि पर दखल-कब्जा एवं मालगुजारी रसीद से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

शहीद के नाम से पैतृक ग्राम में शहीद द्वार के निर्माण एवं विद्यालय का नामकरण से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने एवं पाँच माह के बकाया पेंशन भुगतान से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा को निर्देशित किया गया।

Dinman Times ads 728-90

धान की फसल को जहरीला पदार्थ डालकर नष्ट करने से संबंधित शिकायत के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

मकान का ताला तोड़ने, साक्ष्य मिटाने एवं भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत बिल से संबंधित समस्या के समाधान हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत (ग्रामीण), बिहारशरीफ को निर्देशित किया गया।

वहीं, बेन प्रखंड के ऑट पंचायत के वार्ड संख्या-06 में नल-जल योजना से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Dinman Times ads 728-90

जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए नियमानुसार निष्पक्ष जाँच, गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

TAGGED:Nalanda DMNalanda NewsUdita Singh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर राजस्व न्यायालयों में ऑफलाइन काम पर रोक, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई, डीसीएलआर को मामलों का गहन अध्ययन करने का निर्देश राजस्व न्यायालयों में ऑफलाइन काम पर रोक, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई, डीसीएलआर को मामलों का गहन अध्ययन करने का निर्देश
अगली ख़बर 2026 के मेडिसिन नोबेल विजेता कार्ल डिसेरोथ पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल 2026 का मेडिसिन नोबेल तीन वैज्ञानिकों को, रोशनी से दिमाग की गतिविधियों को नियंत्रित करने की खोज को मिली मान्यता
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मछली विवाद में रामपति देवी की मौत, पुलिस जांच जारी

मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

लखीसराय में करंट से त्रिलोकी यादव की मौत, हादसे की जांच

लखीसराय में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, पुलिस ने पकड़ा

मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, बेडशीट से बनाई रस्सी

कोसी स्नातक सीट पर एनके यादव की हैट्रिक जीत

कोसी स्नातक सीट पर डॉ. एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से जीत

अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस और चलती तस्वीरों की कला

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?