Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: वैशाली में नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, बीच-बचाव करने आई चाची भी गंभीर घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - वैशाली में नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, बीच-बचाव करने आई चाची भी गंभीर घायल

वैशाली में नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, बीच-बचाव करने आई चाची भी गंभीर घायल

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 3, 2026 4:16 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
Vaishali में पति ने पत्नी की हत्या की
Vaishali में पति ने पत्नी की हत्या की
साझा करें

Vaishali: बिहार के वैशाली जिले में आपसी विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर मुसहरी टोला में शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर हंसुआ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की चाची पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति दिलीप माझी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

आपसी विवाद के बाद पति ने किया हमला

मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय चांदनी देवी, पत्नी दिलीप माझी के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान धनवंति देवी, पत्नी राजेंद्र माझी के रूप में बताई गई है। फिलहाल धनवंति देवी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात दिलीप माझी नशे की हालत में था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी चांदनी देवी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दिलीप ने घर में रखा पगरिया हंसुआ उठा लिया और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में चांदनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आई चाची पर भी हमला

घटना के दौरान जब चांदनी देवी की चाची धनवंति देवी बीच-बचाव करने के लिए पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ये भी पढ़े

रोहतास: युवा इतिहासकार विश्वविद्यालयों में स्थानीय इतिहास लेखन की शोध परंपरा विकसित करें- उच्च शिक्षा मंत्री
सिवान में STF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी 50 ग्राम स्मैक और 85 हजार नकद के साथ गिरफ्तार
हाईवा के गुप्त तहखाने से 1631 लीटर से अधिक शराब बरामद, शिवहर का चालक गिरफ्तार
चकाई में मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की तैयारी तेज: सम्राट चौधरी

परिजनों ने आनन-फानन में घायल धनवंति देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है।

हरपुर चौर से आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर हंसुआ से हमला किए जाने की बात सामने आई है। बीच-बचाव करने आई चाची भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप माझी को हरपुर चौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

एफएसएल टीम ने शुरू किया वैज्ञानिक अनुसंधान

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हरिवंशपुर मुसहरी टोला में चुलाई देशी शराब बनाए जाने और इसकी बिक्री की बात सामने आती रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, शाम के समय शराब पीने वालों की भीड़ जमा होती है और इसके कारण टोले में अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है। हालांकि, शराब की अवैध बिक्री और इस घटना के बीच संबंध की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

TAGGED:aishali NewsBihar NewsVaishali Crime
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Patna डकैती मामले में STF की कार्रवाई पटना में एसएसबी कमांडेंट की मां को बंधक बनाकर डकैती, STF ने दो आरोपितों को दबोचा
अगली ख़बर पुनपुन नदी पिंडदान और पार्किंग समस्या पुनपुन नदी पर पिंडदान के लिए उमड़ी भीड़, पार्किंग के अभाव में हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Rohtas में युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते उच्च शिक्षा मंत्री

रोहतास: युवा इतिहासकार विश्वविद्यालयों में स्थानीय इतिहास लेखन की शोध परंपरा विकसित करें- उच्च शिक्षा मंत्री

400 एकड़ जमीन मामले में TDI ग्रुप पर ED की कार्रवाई

400 एकड़ जमीन मामले में TDI ग्रुप पर ED की कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियों से लेकर सर्वर तक जब्त

Sophia Lee की दुनिया के देशों की यात्रा और विश्व रिकॉर्ड की कोशिश

13 साल की उम्र में अकेले निकलीं, अब दुनिया के हर देश की यात्रा के करीब पहुंचीं Sophia Lee

AI और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के बीच कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया का बदलता दौर

AI और इन्फ्लुएंसर्स की नई कहानी: कमाई बढ़ी, लेकिन फॉलोअर्स का भरोसा दांव पर

Vienna Travel के दौरान पर्यटक और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल

वियना घूमने पहुंची, लेकिन 4 गलतियों ने बिगाड़ दिया पूरा ट्रिप: पैसे भी ज्यादा खर्च हुए, वक्त और ऊर्जा भी गई

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?