Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 2, 2026 9:29 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
Begusarai Crime: फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
Begusarai Crime: फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
साझा करें

Begusarai News: बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बख्तर स्थान के समीप बाइक से पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर लगातार तीन गोलियां चला दीं।

गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के बाबा स्थान वार्ड संख्या एक निवासी राम कुमार राम उर्फ राम झल्लू राम के करीब 25 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बख्तर स्थान के पास अपराधियों ने मारी तीन गोलियां

स्थानीय लोगों के अनुसार, गणेश कुमार एनएच-28 पर बाइक धोने का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह अपनी दुकान से बाइक लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बख्तर स्थान के समीप दूसरी बाइक पर सवार अपराधियों से उसकी किसी बात को लेकर अनबन हो गई।

बताया जा रहा है कि अपराधी दो की संख्या में थे। एक अपराधी बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। विवाद के बाद पीछे बैठे अपराधी ने गणेश कुमार पर लगातार तीन गोलियां चला दीं। वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े

बांका में छात्रा से ‘बैड टच’ के आरोप में विद्यालय प्रधान गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस
डेहरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; मृतक की पहचान नहीं
गंगा के बढ़ते जलस्तर से फेरी सेवा प्रभावित, तीनों घाटों पर बाइक आवागमन दो दिन बंद
बिहार में NCD स्क्रीनिंग का बड़ा अभियान: 1.73 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 7 लाख से ज्यादा में हाई ब्लड प्रेशर की पहचान

गंभीर रूप से घायल गणेश को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल से दो बाइक और दो खोखे बरामद

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं। इसके अलावा एक बाइक घटनास्थल के पास से और दूसरी करीब 100 मीटर की दूरी से बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास से मिली बाइक मृतक की बताई जा रही है। वहीं, दूसरी बाइक किसकी है और उसका घटना से क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, एसडीपीओ तेघड़ा कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

लगातार आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता

फुलवड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज तथा अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है।

TAGGED:Begusarai CrimeBegusarai NewsPhulwaria News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार में NCD स्क्रीनिंग का बड़ा अभियान बिहार में NCD स्क्रीनिंग का बड़ा अभियान: 1.73 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 7 लाख से ज्यादा में हाई ब्लड प्रेशर की पहचान
अगली ख़बर Bhagalpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाइक फेरी सेवा बंद गंगा के बढ़ते जलस्तर से फेरी सेवा प्रभावित, तीनों घाटों पर बाइक आवागमन दो दिन बंद

ये भी पढ़ें

Power Bank Safety Tips: पावर बैंक क्यों फटते हैं?

Power Bank Safety Tips: पावर बैंक क्यों फटते हैं? इन 7 गलतियों से रहें सावधान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

IPL 2027 से पहले अभिषेक शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी खबर

IPL 2027: क्या SRH छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तानी के फैसले से नाराजगी की खबर, फ्रेंचाइजी ने किया इनकार

बिजली का बिल कम करने के 10 आसान Home Tips

बिजली का बिल कम करने के 10 आसान Home Tips, इन छोटी-छोटी आदतों से हर महीने बचा सकते हैं पैसे

NEET UG दुनिया की टॉप 5 बड़ी परीक्षाओं में शामिल

NEET UG: दुनिया की टॉप-5 बड़ी परीक्षाओं में शामिल हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा, करीब 25 लाख अभ्यर्थी देते हैं एग्जाम

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 अजय देवगन की फिल्म की शानदार ओपनिंग

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, पहले दिन 56 करोड़ के पार कमाई

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?