Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 2, 2026 7:46 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
Nalanda Road Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन यात्री घायल
Nalanda Road Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन यात्री घायल
साझा करें

नालंदा के भागन बीघा चौक के पास हादसा, टक्कर के बाद स्टेट हाईवे-78 पर लगी वाहनों की कतार; बस चालक मौके से फरार

Nalanda News: भागन बीघा थाना क्षेत्र के भागन बीघा चौक के समीप शुक्रवार शाम यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्टेट हाईवे-78 पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही और वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही भागन बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने के बाद वेना और रहुई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक नूरसराय की ओर से आ रहा था, जबकि यात्री बस रहुई की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

लोगों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़े

बांका में छात्रा से ‘बैड टच’ के आरोप में विद्यालय प्रधान गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस
डेहरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; मृतक की पहचान नहीं
गंगा के बढ़ते जलस्तर से फेरी सेवा प्रभावित, तीनों घाटों पर बाइक आवागमन दो दिन बंद
फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

भागन बीघा ओपी थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि हादसे में नूरसराय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी स्वर्गीय निर्मल कुमार के 36 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह, पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव निवासी पिल्लू कुमार की पत्नी कृतियां देवी और गौरीचक थाना क्षेत्र के उफा गांव निवासी मुन्ना कुमार की पत्नी सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

तीनों घायलों का इलाज बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों को दी गई सूचना, बस चालक फरार

थानाध्यक्ष के अनुसार, घायलों के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाए जाने के बाद स्टेट हाईवे-78 पर यातायात सामान्य करा दिया गया।

TAGGED:Bihar Road AccidentNalanda NewsNalanda Road Accident
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Jamui News: जिउतिया के दिन मां ने बेटे को भिजवाया जेल जिउतिया के नहाय-खाय पर मां ने बेटे को भिजवाया जेल, बोली- बेटे की सलामती चाही थी, लेकिन मजबूर हो गई
अगली ख़बर Nalanda News: वाहन जांच में 64.2 लीटर विदेशी शराब बरामद वाहन जांच के दौरान 64.2 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 अजय देवगन की फिल्म की शानदार ओपनिंग

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, पहले दिन 56 करोड़ के पार कमाई

Banka News: छात्रा से बैड टच के आरोप में विद्यालय प्रधान गिरफ्तार

बांका में छात्रा से ‘बैड टच’ के आरोप में विद्यालय प्रधान गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस

Rohtas News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

डेहरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; मृतक की पहचान नहीं

Bhagalpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाइक फेरी सेवा बंद

गंगा के बढ़ते जलस्तर से फेरी सेवा प्रभावित, तीनों घाटों पर बाइक आवागमन दो दिन बंद

Begusarai Crime: फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

फुलवड़िया में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?