Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साझा प्रयास से बदलेगी नालंदा की तस्वीर: जिलाधिकारी उदिता सिंह
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साझा प्रयास से बदलेगी नालंदा की तस्वीर: जिलाधिकारी उदिता सिंह

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साझा प्रयास से बदलेगी नालंदा की तस्वीर: जिलाधिकारी उदिता सिंह

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 24, 2026 6:14 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
Nalanda News: DM उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Nalanda News: DM उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
साझा करें

Nalanda News। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त बातें नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह (आईएएस) ने परवलपुर प्रखंड सभागार में आयोजित जिला प्रशासन एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इनमें महादलित टोले में पक्की सड़क का निर्माण, जर्जर सड़कों की मरम्मत, नल-जल योजना, कृषि बीज का उठाव, आंगनबाड़ी केंद्र के समीप जलजमाव, नाला निकासी, जर्जर सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार तथा लो-वोल्टेज की समस्या प्रमुख रही।

जनप्रतिनिधियों ने लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने तथा परवलपुर चौराहे पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग भी रखी। साथ ही म्यूटेशन एवं परिमार्जन से जुड़े मामलों में स्थलीय सत्यापन के बाद निष्पादन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Dinman Times ads 728-90

सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बिंदुवार जवाब-तलब किया और समस्याओं के समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़े

भूसे की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 395 कार्टन विदेशी शराब बरामद; हरियाणा का चालक गिरफ्तार
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, डिगारू स्टेशन के पास इंजन और पांच कोच बेपटरी
भोजपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर नौकरी कर रहे दो सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, दो बंदूकें जब्त
मधेपुरा में एसएच-58 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज भूमि के हस्तांतरण की पहल

राजस्व मामलों की चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मृत व्यक्तियों के नाम पर दर्ज भूमि को उनके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम नामांतरण करने की विशेष सरकारी पहल शुरू की जा रही है। आपसी सहमति की स्थिति में भूमि संबंधित उत्तराधिकारी के नाम तथा विवाद होने पर सामूहिक रूप से परिवार के नाम मालिकाना हक हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने पर जोर

जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि क्षेत्र में यदि कोई पात्र और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड से वंचित है तो उसका तत्काल आवेदन कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव किए जाएं तथा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Nalanda DMNalanda NewsParwalpurUdita Singh IAS
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नाले में बही मासूम का 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव नाले के बहाव में बही डेढ़ साल की मासूम, 24 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ शव
अगली ख़बर कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में गिरफ्तार सुब्रत मिनोचा कानपुर के विनीत मिनोचा मर्डर में पलटी पूरी कहानी! बहू के बाद बेटा गिरफ्तार, पुलिस के सामने खुला साजिश का नया राज
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

नालंदा शराब तस्करी: 395 कार्टन विदेशी शराब बरामद

भूसे की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 395 कार्टन विदेशी शराब बरामद; हरियाणा का चालक गिरफ्तार

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच कोच पटरी से उतरे

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, डिगारू स्टेशन के पास इंजन और पांच कोच बेपटरी

भोजपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर दो गार्ड गिरफ्तार

भोजपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर नौकरी कर रहे दो सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, दो बंदूकें जब्त

मधेपुरा एसएच-58 हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत

मधेपुरा में एसएच-58 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

छठ पूजा साड़ी वितरण: कोलकाता में सैकड़ों महिलाओं को मदद

छठ पूजा से पहले कोलकाता में साड़ी वितरण, सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को मिला सहयोग

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?