Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: घर में घुसकर महिला पर लोहे की खंती से हमला, सिर फटा; तीन महिलाएं घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - घर में घुसकर महिला पर लोहे की खंती से हमला, सिर फटा; तीन महिलाएं घायल

घर में घुसकर महिला पर लोहे की खंती से हमला, सिर फटा; तीन महिलाएं घायल

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 16, 2026 11:54 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
बिहारशरीफ में महिला पर हमला और मारपीट
बिहारशरीफ में महिला पर हमला और मारपीट
साझा करें

चापाकल से पानी लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

बिहारशरीफ: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में पुरानी आपसी रंजिश और चापाकल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का प्राथमिक उपचार कल्याणबिगहा अस्पताल में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

घटना को लेकर बलवापर गांव निवासी पिंकू देवी ने कल्याणबिगहा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पिंकू देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम उनकी बेटी काजल कुमारी चापाकल से पानी लेने गई थी।

इसी दौरान पानी लेने को लेकर रंजू देवी से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। विवाद के बाद काजल पानी लेकर घर लौट आई।

ये भी पढ़े

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार
राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना
Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट
सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद गांव के अनिश कुमार, मनीष कुमार, रंजू देवी, अशनीता देवी और लाला यादव कथित तौर पर लोहे की खंती और लाठी लेकर उनके घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

आरोप है कि अनिश कुमार ने लोहे की खंती से पिंकू देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। हमले से बचने के दौरान उनके हाथ की एक अंगुली में भी चोट लगने की बात कही गई है।

शोर सुनकर पिंकू देवी की सास मान्ती देवी उर्फ भंगीया देवी और बेटी काजल कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।

मान्ती देवी के बाएं हिस्से और सीने में चोट लगने तथा मुंह से खून निकलने की बात बताई गई है। वहीं काजल कुमारी के पेट और छाती पर लात-घूंसों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है।

पिंकू देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अनिश कुमार ने उनके कान की सोने की कनबाली भी छीन ली। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने और बीच-बचाव करने के बाद विवाद शांत हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर कल्याणबिगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। इलाज कराने के बाद पिंकू देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

कल्याणबिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:कल्याणबिगहानालंदाबलवापरबिहारशरीफमारपीट
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में विकास कार्यों का निरीक्षण विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश
अगली ख़बर बिहारशरीफ में पीएम स्वनिधि मेला में फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण पीएम स्वनिधि मेला में 45 फुटपाथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 5 को क्रेडिट कार्ड

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026 सभी 12 राशियां

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

लखनऊ में चलती कार के बोनट पर लटकी युवती

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार

Rapido पर CCPA का 10 लाख रुपये जुर्माना

राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना

गुरुग्राम टेक हब में छंटनी की रिपोर्ट, 20% से कम Roles प्रभावित

Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट

MS Subbulakshmi 110th Jayanti पर महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की तस्वीर

सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?