Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 16, 2026 11:55 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
बिहारशरीफ में विकास कार्यों का निरीक्षण
बिहारशरीफ में विकास कार्यों का निरीक्षण
साझा करें

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, जल निकासी एवं आम लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विधायक ने सबसे पहले मोगलकुआं क्षेत्र पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क, नाला निर्माण सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की वर्तमान स्थिति और निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली।

साथ ही जल निकासी की व्यवस्था तथा स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कार्यों में सामने आई कमियों और अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद विधायक ने कल्याणपुर क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्य पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखते हुए जनहित में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

डॉ. सुनील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सुगम आवागमन सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार
राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना
Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट
सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। तकनीकी अथवा व्यवहारिक समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी एवं BUIDCO के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

विधायक ने कहा कि बिहारशरीफ शहर का समग्र और योजनाबद्ध विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर में चल रही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि उनका लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों से जनता से जुड़े कार्यों में गति, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने को कहा।

TAGGED:डॉ. सुनील कुमारनालंदाबिहारशरीफविकास कार्य
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहार में जमाबंदी सुधार के लिए निःशुल्क मापी जमाबंदी सुधार के लिए अब नहीं देना होगा मापी शुल्क, जरूरत पड़ने पर विभाग खुद कराएगा स्थल की जांच
अगली ख़बर बिहारशरीफ में महिला पर हमला और मारपीट घर में घुसकर महिला पर लोहे की खंती से हमला, सिर फटा; तीन महिलाएं घायल

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026 सभी 12 राशियां

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

लखनऊ में चलती कार के बोनट पर लटकी युवती

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार

Rapido पर CCPA का 10 लाख रुपये जुर्माना

राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना

गुरुग्राम टेक हब में छंटनी की रिपोर्ट, 20% से कम Roles प्रभावित

Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट

MS Subbulakshmi 110th Jayanti पर महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की तस्वीर

सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?