Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: निर्णय लेकर आगे बढ़ें अधिकारी, लंबित मामलों के निष्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - निर्णय लेकर आगे बढ़ें अधिकारी, लंबित मामलों के निष्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

निर्णय लेकर आगे बढ़ें अधिकारी, लंबित मामलों के निष्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 14, 2026 6:53 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 15 घंटे पहले
नालंदा डीएम उदिता सिंह की समीक्षा बैठक
नालंदा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देतीं जिलाधिकारी उदिता सिंह।
साझा करें
  • ⁠17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कैलेंडर की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश

बिहारशरीफ : नालंदा जिला प्रशासन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को न्यू एन.आई.सी. भवन, नालंदा में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों, जन शिकायतों, राज्य स्तरीय सहयोग पोर्टल, सेवा संकल्प अभियान, राजस्व महाभियान, राशन कार्ड, विद्युत तथा शिक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कैलेंडर की समीक्षा से हुई। जिलाधिकारी ने अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रखंड एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कर्मियों में से दो-दो कर्मियों को दस्तावेजीकरण एवं संबंधित कार्यों के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया, ताकि अभियान के दौरान कार्यों का सही तरीके से रिकॉर्ड संधारित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मामले के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से राज्य स्तरीय सहयोग पोर्टल से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अनुमंडल स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक निर्णय शीघ्र लेते हुए मामलों को आगे बढ़ाएं।

ये भी पढ़े

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार
बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल
मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग
जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत योजना से संबंधित मामलों की समीक्षा में बताया गया कि पिछली समीक्षा के दौरान लंबित मामलों की संख्या 13 थी, जो वर्तमान में घटकर 7 रह गई है। जिलाधिकारी ने शेष सभी मामलों का निष्पादन इसी सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

संबंधित पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मामलों का समाधान कर लिया जाएगा।

सी.एम. डैशबोर्ड पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिक संख्या में लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली। बताया गया कि इनमें अधिकांश मामले पुलिस प्रशासन से संबंधित हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बल्क मिल्क वॉयलिंग एवं कूलिंग यूनिट के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, नगरनौसा में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव अब तक प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा से जानकारी ली।

अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा द्वारा बताया गया कि भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है तथा विभागीय दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए पत्र भेजा गया है। दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक से पहले लंबित 27 मामलों में स्पष्ट प्रगति दिखाई देनी चाहिए तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की स्थिति प्रस्तुत की जानी चाहिए।

राशन कार्ड से संबंधित समीक्षा में जिलाधिकारी ने केवाईसी की प्रगति को 39 प्रतिशत से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही एक अनुमंडल से दूसरे अनुमंडल के बीच कार्य प्रतिशत के अंतर के कारणों की जानकारी ली।

उन्होंने राजगीर, हिलसा एवं बिहारशरीफ अनुमंडल में अपेक्षाकृत अधिक अंतर रहने के कारणों की समीक्षा की तथा प्रखंड स्तर पर भी कम प्रगति के कारणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अनुमंडलों में बेहतर कार्य हो रहा है, वहां अपनाई जा रही कार्यप्रणाली अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर कर्मी घर-घर जाकर भी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त करें।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन प्राप्त होने के बाद कन्वर्जन रेट कम रहने के कारणों की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों में कम-से-कम 50 प्रतिशत कन्वर्जन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए।

TAGGED:उदिता सिंहजिला प्रशासननालंदानालंदा न्यूजबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर गुठनी में महावीरी अखाड़ा को लेकर प्रशासन की सख्ती गुठनी में महावीरी अखाड़ा को लेकर प्रशासन का सख्त रुख, DJ-आर्केस्ट्रा पर पाबंदी; नियम तोड़ा तो FIR
अगली ख़बर बिहारशरीफ में 38 बिहार बटालियन NCC के CATC-18 शिविर में प्रशिक्षण लेते कैडेट NCC शिविर में गढ़े जाएंगे अनुशासन और नेतृत्व के हुनर

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

युसुफपुर पंचायत में रिंग बांध और नदी कटाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस

मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के आरोप के बाद छात्र की मौत

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?