Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: दारोगा भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दारोगा भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

दारोगा भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 11, 2026 3:29 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 घंटे पहले
गोपालगंज में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही युवती की सड़क हादसे में मौत
गोपालगंज में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही युवती की सड़क हादसे में मौत
साझा करें

स्कूटी से सबेया मैदान में दौड़ का अभ्यास करने जा रही थी युवती, साहेबचक गांव के पास बनारस जा रही बस ने मारी टक्कर

संवाददाता, गोपालगंज। दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती की शुक्रवार की अहले सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती रोजाना की तरह दौड़ का अभ्यास करने के लिए स्कूटी से सबेया फील्ड जा रही थी, तभी मीरगंज थाना क्षेत्र के साहेबचक गांव के समीप हादसा हो गया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान लाइन बाजार निवासी भोला साह की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी मुस्कान

बताया जाता है कि मुस्कान कुमारी दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तैयारी के तहत वह प्रतिदिन सुबह सबेया फील्ड में एक संस्थान के माध्यम से दौड़ का अभ्यास करने जाती थी।

शुक्रवार की सुबह भी मुस्कान स्कूटी से सबेया फील्ड के लिए निकली थी। इसी दौरान साहेबचक गांव के समीप बनारस जाने वाली एक बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद युवती सड़क पर गिर गई और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े

हादसे के बाद खुलेगी जिम्मेदारों की नींद? दो माह बाद फिर आईं फ्लाईओवर में दरारें
ऑपरेशन की गिनती से आगे बढ़ा बिहार का हेल्थ मॉडल, अब जिला अस्पतालों में दिखेगी सर्जरी की ‘विविधता’
गया में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गोपीमोड़ में मचा हड़कंप
करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कपड़ा टांगने के दौरान हुआ हादसा

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मीरगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

स्वजन में मचा कोहराम

हादसे की सूचना जैसे ही मुस्कान के स्वजन को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुस्कान दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी और नियमित रूप से दौड़ का अभ्यास करने जाती थी। ऐसे में हादसे में उसकी मौत से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।

बस चालक के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ बस चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

TAGGED:गोपालगंजगोपालगंज सड़क हादसामीरगंजसड़क हादसा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वैशाली में अभियंता के ठिकाने पर SVU की रेड वैशाली में अभियंता के ठिकाने पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी
अगली ख़बर तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन का छठी मैया गाना तमन्ना भाटिया का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया अर्घ्य; भावुक हुए फैंस, बोले- अब छठ की गूंज पूरी दुनिया तक पहुंचेगी

ये भी पढ़ें

पावापुरी के फ्लाईओवर में आई दरारें

हादसे के बाद खुलेगी जिम्मेदारों की नींद? दो माह बाद फिर आईं फ्लाईओवर में दरारें

ऑपरेशन की गिनती से आगे बढ़ा बिहार का हेल्थ मॉडल, अब जिला अस्पतालों में दिखेगी सर्जरी की ‘विविधता

ऑपरेशन की गिनती से आगे बढ़ा बिहार का हेल्थ मॉडल, अब जिला अस्पतालों में दिखेगी सर्जरी की ‘विविधता’

गया के गोपीमोड़ में पुलिस पर पथराव

गया में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गोपीमोड़ में मचा हड़कंप

पटेढ़ी बेलसर में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कपड़ा टांगने के दौरान हुआ हादसा

JDU से JDN? संजय झा के एक बयान ने बिहार की सियासत में मचा दी हलचल

JDU से JDN? संजय झा के एक बयान ने बिहार की सियासत में मचा दी हलचल, क्या अब ‘जनता दल नीतीश’ होगी पार्टी?

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?